लोगों के बीच तिरंगा वितरति
शहर से लेकर गांव में निकाला गया तिरंगा यात्रा
लोगों के बीच तिरंगा वितरति
संवाद सहयोगी, चितरा (देवघर): अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगाकर व प्रभात फेरी का आयोजन कर शनिवार को जमकर जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुकराहा में मुखिया महादेव सिंह की अगुवाई में घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत छ सौ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण किया गया। पंचायत सेवक मृत्युंजय राय, रोजगार सेवक सुधांशु कुमार, सूर्यदेव सिंह, कुंज बिहारी चौधरी, सौरभ राय, काजल, रूपेश, शीतल रजक, पचन रजवार, दया दुबे, बापी दत्ता, आशुतोष, गगन दीपक,लालचंद
अभिमन्यु आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सबों ने संकल्प लिया कि इसके अलावा भी राष्ट्रीय ध्वज घरों में लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
तिरंगा यात्रा के तहत निकाली बाइक रैली -
लोकल मजदूर संघ की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव पर बाइक रैली निकाल कर तिरंगा यात्रा की गई। यात्रा के दौरान गांधी चौक पर अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा लहराया गया। वहीं शहीद श्याम सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्मारक पर तिरंगा लगाया गया। जिसमें मौजूद संघ के अध्यक्ष गौतम पोद्दार ,उपाध्यक्ष निरंजन पोद्दार, महामंत्री मनोज गोस्वामी, सहायक मंत्री वसीम अंसारी, मुकेश कुमार महतो, सूरज टुडू आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।