आठ शिकायतों में तीन का निस्तारण
तीन का निस्तारण तीन का निस्तारण
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 06:30 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 06:30 PM (IST)
आठ शिकायतों में तीन का निस्तारण
संसू, लालगंज : एसडीएम सौम्य मिश्र व सीओ रामसूरत सोनकर ने शनिवार को समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों की संयुक्त रूप से सुनवाई की। कुल आई आठ शिकायतों में तीन का निस्तारण किया गया। एसडीएम ने जमीन के विवाद से जुड़ी शिकायतों पर मौके पर ही राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कराया। संयोजन कोतवाल कमलेश पाल ने किया।
गौरा प्रतिनिधि के अनुसार फतनपुर थाने पर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। राजस्व निरीक्षकों तथा लेखपालों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। एसओ रविंद्र कुमार तिवारी, दारोगा विजय बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, रानीगंज थाने में एसडीएम संगम लाल ने समस्या सुनी और निस्तारण करने के निर्देश दिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें