Move to Jagran APP

देसी गाय के दूध से निरोगी रहता शरीर, गोबर से बढ़ती मिट्टी की शक्ति

देशी गाय के दूध से निरोगी रहता शरीर गोबर से बढ़ती मिट्टी की शक्ति

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:25 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:25 PM (IST)
देसी गाय के दूध से निरोगी रहता शरीर, गोबर से बढ़ती मिट्टी की शक्ति
देसी गाय के दूध से निरोगी रहता शरीर, गोबर से बढ़ती मिट्टी की शक्ति

देसी गाय के दूध से निरोगी रहता शरीर, गोबर से बढ़ती मिट्टी की शक्ति

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : साउथ सिटी के तेज गेस्ट हाउस में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी का पांच दिवसीय गो रक्षा विभाग की ओर से अभ्यास वर्ग का रविवार को शुरूआत हुई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने अभ्यास वर्ग का शुभारंभ करते हुए बोले कि गोमाता को लेकर आधुनिक विज्ञान ने भी पाया है कि इसके दूध में में लाखों ऐसे तत्व पाए जाते हैं कि बीमारियां फटक नहीं पाती हैं। दूध के उपयोग करने से मानव शरीर बलवान रहते हुए निरोगी काया को प्राप्त रहता है। संगठन के केंद्रीय मंत्री और भारतीय कृषि सलाहकार गुरु प्रसाद ने बताया कि खेती में गाय के गोबर के उपयोग से उर्वरा शक्ति बढ़ती है। प्रांत मंत्री वीरेंद्र पाण्डेय ने भौतिक परिवेश में देशी नस्ल की गाय से दूरी बनाने पर होने वाली दिक्कतों का सारगर्भित उद्बोधन दिया। इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष डा. विजय शंकर मिश्रा, जिलाध्यक्ष लोकेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, संदीप, पंकज कसेरा, संयोजक विक्की साहू, मोनू सोनी, मिंटू सोनी, दुर्गावाहिनी की विभाग संयोजिका अनुराधा श्रीवास्तव, सूर्या पाठक, साक्षी सिंह, मठ मंदिर प्रमुख सतीश रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.