Move to Jagran APP

BJP को लगा विपक्षी एकता का बुखार, अभी कर्नाटक, हिमाचल हारे हैं, अब हरियाणा, छत्तीसगढ़ और... की बारी: तेजस्वी

विपक्षी दलों की होने वाली मीटिंग पर बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के बड़े राजनीतिक परिवर्तनों की शुरुआत बिहार से होती रही है। 2024 में भी बिहार इस इतिहास को दोहराएगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर राजनीतिक एकता की शुरुआत हो चुकी है।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiPublished: Thu, 08 Jun 2023 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2023 11:25 PM (IST)
BJP को लगा विपक्षी एकता का बुखार, अभी कर्नाटक, हिमाचल हारे हैं, अब हरियाणा, छत्तीसगढ़ और... की बारी: तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा, राजस्थान, हरियाणा और छत्तीसगढ़ चुनावों में भाजपा की हार तय।

पटना, जेएनएम: गुरुवार को पत्नी राजश्री के साथ बेटी कात्यायनी का पासपोर्ट बनवाने पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए मिशन 2024 को लेकर होने वाली विपक्षी दलों की मीटिंग के बारे में कहा कि देश के बड़े राजनीतिक परिवर्तनों की शुरुआत बिहार से होती रही है। 2024 में भी बिहार इस इतिहास को दोहराएगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मिशन 2024 को लेकर राजनीतिक एकता की शुरुआत हो चुकी है। भाजपा इससे डरी हुई है। भाजपा को विपक्षी एकता का बुखार लगा हुआ है। उसकी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। भाजपा पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा वाले अभी कर्नाटक में चुनाव हारे हैं। उससे पहले हिमाचल प्रदेश में हारे थे। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनाव में भी हारेंगे। उसके बाद दिल्ली और झारखंड भी हारेंगे, चिंता मत कीजिए।

12 जून की बैठक पर क्या बोले तेजस्वी

12 को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि 12 जून की बैठक भी इसीलिए टली थी क्योंकि कुछ दलों के प्रधान उस तिथि को कहीं व्यस्त थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पटना में विपक्षी दलों की बैठक रखने का प्रस्ताव दिया था।

इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत स्वीकार कर लिया। समान विचाराधारा के दलों के बीच इस मुद्दे पर सहमति बन गई है कि भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ विपक्ष का एक उम्मीदवार होना चाहिए। केंद्र से भाजपा की विदाई के लिए यह फार्मूला ही काफी है।

प्रधानमंत्री से विशेष पैकेज की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित बिहार यात्रा के प्रश्न पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश सबका है। किसी को कहीं आने जाने की स्वतंत्रता है। नरेंद्र मोदी तो प्रधानमंत्री हैं, अच्छी बात है, प्रधानमंत्री बिहार आएं। प्रधानमंत्री विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज देने की घोषणा करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.