Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड के भाजपा अध्‍यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर, घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर दिया था बयान

Uttarakhand Politics उत्‍तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ धारा पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर उनकी ओर से दिए बयान के विरोध में एक अधिवक्ता देवेन्द्र राणा की ओर से यह तहरीर दी गई है।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 12:06 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 12:06 PM (IST)
उत्‍तराखंड के भाजपा अध्‍यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर, घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर दिया था बयान
Uttarakhand Politics : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर। फाइल

टीम जागरण, देहरादून : Uttarakhand Politics : घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्‍तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से दिए बयान के विरोध में एक अधिवक्ता देवेन्द्र राणा की ओर से धारा पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है।

loksabha election banner

भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

तहरीर में अधिवक्ता की ओर से भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। कुछ दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से एक बयान जारी किया था कि कोई घर तिरंगा लगने से न छूटे।

कहा था कि वैसे भी जिस घर में तिरंगा नहीं लगा होगा, उस घर को लोग विश्वास की नजर से नहीं देख पाएंगे। उनके इस बयान का जगह-जगह विरोध चल रहा है। शनिवार को अधिवक्ता डीएस राणा की ओर से इस संबंध में तहरीर दी गई है।

किसी को तिरंगा लगाने में क्या परेशानी हो सकती है

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्होंने आह्वान किया था कि जो तिरंगा नहीं लगाएगा, उसका समाज विश्वास नहीं करेगा। होना यह चाहिए कि हर घर में तिरंगा दिखाई दे।

जिस पर शुक्रवार को उन्होंने स्पष्टीकरण दिया और कहा कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे अपने घर के सबसे छोटे सदस्य से तिरंगा लगवाएं।

कार्यकर्ताओं से तिरंगे के साथ फोटो खींचकर भेजने को कहा

साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से तिरंगे के साथ फोटो खींचकर भेजने को कहा था। उन्होंने कहा कि वैसे भी यह स्वाभाविक है, किसी को स्वतंत्रता दिवस के दौरान तिरंगा लगाने में क्या परेशानी हो सकती है।

पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है। फिर चाहे कांग्रेस हो या अन्य दल, सभी को तिरंगा लगाना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.