विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अधिक राशि वसूलने का आरोप, छात्रों का हंगामा

By Edited By:
Published: Sat, 02 Jan 2016 08:49 PM (IST)

सारण। प्रखंड के शंकर दयाल सिंह इंटर कालेज में फार्म भरने के नाम पर अधिक राशि वसूलने का आ

News Article Hero Image

सारण। प्रखंड के शंकर दयाल सिंह इंटर कालेज में फार्म भरने के नाम पर अधिक राशि वसूलने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने शनिवार को हंगामा किया। कालेज प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सीओ इंद्रवंश राय, थानेदार अमित कुमार का घेराव किया गया। छात्रों ने कहा कि प्रति छात्र 2250 रुपया वसूला जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा 1250 रुपये निर्धारित है। सभी कालेज से ज्यादा राशि यहां ली जा रही है। जब हंगामा किया जाता है तो पदाधिकारी आते हैं पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। सीओ व थानेदार ने कालेज प्रशासन से बातचीत की। कालेज प्रशासन ने दो सौ रुपया कम करने की बात कही। इसे छात्रों ने नहीं माना। प्राचार्य के अनुपस्थित होने के कारण कोई ठोस निर्णय नहीं निकल सका। हंगामा करने वालों में प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, कुंदन कुमार, हीरा प्रसाद, राजकुमार, मो. शमीम, नीतू, सुशीला आदि प्रमुख थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।