Move to Jagran APP

लुधियाना में विजय दादू भाजपा उद्योग व अविनाश शर्मा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त

लुधियाना में भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल ने संगठनात्मक प्रक्रिया को गति देते हुए नई नियुक्तियां की है। इस दौरान उन्होंने उद्योगपति विजय दादू को जिला भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया। वहीं अविनाश कुमार शर्मा को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया।

By Vinay kumarEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 08:58 AM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 08:58 AM (IST)
लुधियाना में विजय दादू भाजपा उद्योग व अविनाश शर्मा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त
लुधियाना में भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल ने संगठनात्मक प्रक्रिया को गति देते हुए नई नियुक्तियां की हैं।

लुधियाना, जेएनएन।  भारतीय जनता पार्टी के जिलाप्रधान पुष्पिंदर सिंगल ने जिला भाजपा की संगठनात्मक प्रक्रिया को गति देते हुए उद्योगपति विजय दादू को जिला भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया। वहीं अविनाश कुमार शर्मा (रिटायर्ड असिस्टेंट इस्टेट ऑफिसर) को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर जिलाप्रधान सिंगल ने कहा भारतीय जनता पार्टी आज भारत ही नहीं पूरे विश्व की सबसे बड़ी सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी राजनीतिक पार्टी है और भाजपा के कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए पूरी तनदेही से प्रयासरत है। इसी कड़ी में लुधियाना के प्रमुख उद्योगपति विजय दादू को औद्योगिक प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी दी गई है, ताकि उनके माध्यम से उद्योग जगत की मांगों, मुश्किलों व संभावनाओं को सरकारों के समक्ष उठाया जा सके।

अविनाश कुमार शर्मा पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के इस्टेट विभाग से रिटायर्ड अफसर हैं और एक प्रबुद्ध व्यक्तितत्व के स्वामी हैं। मुझे विश्वास है शर्मा के माध्यम से भाजपा की विचारधारा प्रबुद्ध वर्ग में अपनी पैठ बनाएगी। इस अवसर पर विजय दादू तथा अविनाश कुमार शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए पुष्पिंदर सिंघल व भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि वह भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुचाएंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील मोदगिल तथा इंद्र अग्रवाल भी उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.