सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस सपाइयों ने उत्साह के साथ मनाया।
जासं, पीलीभीत: समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस सपाइयों ने उत्साह के साथ मनाया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने बसपा व अन्य दलों को छोड़कर आए सौ कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने का दावा किया। सपा संरक्षक के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने फिर से सपा को सत्ता में लाने का संकल्प लिया।
अमरिया में छोटी मस्जिद के पीछे आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने की। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज अहमद रहे। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष असलम जावेद अंसारी, बालक राम सागर, हरीराम गौतम, कांशीराम सरोज समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। पूर्व मंत्री ने मुलायम सिंह के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला।
पूरनपुर में भी सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने उनकी लंबी आयु की कामना की। मिष्ठान भी वितरण किया गया। सपा नेता प्रदीप सोनकर, पवन यादव, नाजिम खान, सोनी सिंह, दिलशाद खान, बल्देव सिंह, पप्पू शाह, सिकंदर अली, अजीज अहमद, अमानत खान, सोहेल खान, जीशान रजा खान, दिलीप वर्मा, कुलदीप सिंह मौजूद रहे। पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना के आवास पर भी आयोजन हुआ। यहां गोपाल कृष्ण सक्सेना, उमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे। सछास के निर्वतमान जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने गरीबों को कंबल वितरण किया गया। ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान तैर उठी। राहत के भाव स्पष्ट दिखाई दिए। जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, महेश आजाद, महेश यादव, तौफीक अहमद कादरी, पवन सिंह यादव, नाबिर अली मंसूरी, आरिश खान, रवि यादव, इमरान खान, नदीम अंसारी, सरताज, मलकीत सिंह आदि मौजूद रहे।