अलीगढ़ में समर्थकों व सपा नेताओं ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
मेडिकल कॉलेज में सपाइयों ने किया रक्तदान जगह-जगह काटा गया केक।
जासं, अलीगढ़ : सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82वा जन्मदिन रविवार को सपा व प्रगतिशील सपा लोहिया के पदाधिकारियों ने मनाया। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव की अगुवाई में पार्टीजनों ने जेएन मेडिकल कॉलेज में रक्तदान किया। क्वार्सी बाईपास स्थित पार्टी कार्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर सपाइयों ने केक काटा गया।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह सादगी, संघर्ष और जनसेवा की मिसाल हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर पार्टीजन जनहित में कार्य कर रहे हैं। छात्र सभा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने पार्टी संरक्षक के व्यक्तित्व व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अज्जू इश्हाक, तेजवीर सिंह, प्रवीन शर्मा, आदित्य जुनूनी, आशीष मोहन यादव, प्रभात सविता आदि सपाई मौजूद रहे। वरिष्ठ सपा नेता ख्वाजा जिब्रान हसन ने दोदपुर स्थित आवास पर गरीबों को कंबल वितरित कर पार्टी संरक्षक की लंबी उम्र की कामना की। शहजाद अल्वी, शादाब जैदी, नीतू शर्मा, रतन शर्मा, मुकेश सूर्यवंशी मौजूद रहे। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निर्वतमान जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने घटरबाग स्थित कैंप कार्यालय पर केक काटकर बच्चों को कॉपी-किताब वितरित किए। उनके साथ सोमवीर सिंह, अनिल चौधरी, शमशेर खान, अजय शर्मा आदि थे। पूर्व शहर विधायक जफर आलम ने जेल फाटक स्थित कैंप कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। मौके पर कृपाल सिंह, कुंवर बहादुर बघेल, जस्सू शेरवानी, रत्नाकर पाडेय, अर्जुन सिंह, कौशल दिवाकर आदि थे। सपा नेता सलमान शाहिद, आमिर आबिद ने केक काटकर शुभकामनाएं दीं। प्रगतिशील सपा लोहिया के महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने कार्यकर्ताओं के साथ बरछी बहादुर दरगार पर चादर चढ़ाकर मुलायम सिंह के दीर्घायु होने की दुआ मागी। पार्टी कार्यालय पर केक भी काटा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने कहा कि 1977 में नेताजी से मेरी मुलाकात लखनऊ में हुई थी और आज तक मैं उनके साथ हूं। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह, विनोद गोस्वामी, जयवीर सिंह, मनीष गोस्वामी, बंटी खान, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।