विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंटरनेट मीडिया के जरिए लव जेहाद की खुली पोल

By JagranEdited By:
Published: Wed, 06 Jan 2021 11:11 PM (IST)

इंस्ट्राग्राम पर आलम अंसारी ने अनमोल मिश्र के नाम से बनाई फर्जी आईडी

इंटरनेट मीडिया के जरिए लव जेहाद की खुली पोल
इंटरनेट मीडिया के जरिए लव जेहाद की खुली पोल

सिद्धार्थनगर : इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लव जेहाद की पोल खुल गई है। एक मुस्लिम लड़के ने हिन्दू बनकर एक नाबालिग लड़की को फंसाया और लेकर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। दो दारोगा की टीम भी युवक का पीछा कर रही है। वहीं सर्विलांस टीम भी दोनों की लोकेशन खंगालने में लगी है। लेकिन अभी तक आरोपित के साथ नाबालिग को पुलिस नहीं खोज सकी है।

शोहरतगढ़ कस्बा निवासी आलम अंसारी नाम के युवक ने इंटरनेट मीडिया के इंस्ट्राग्राम पर अनमोल मिश्र के नाम से एक फर्जी आईडी बना रखी है। इस पर आरोपित की फोटो लगी हुई है। वह इसके माध्यम से कई लड़कियों से बात भी करता रहा। थाना क्षेत्र के एक नाबालिग को भी उसने अपने जाल में फंसा लिया। वह उससे घंटों इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बात करता रहा। इसके इंस्ट्राग्राम पर 115 फालोवर हैं। जिसमें उसके सगे भाई का भी नाम है। दो जनवरी की शाम वह नाबालिग को लेकर भाग गया। रात होने पर जब लड़की घर में नहीं दिखी तो स्वजन ने खोज शुरू की। उधर आरोपित भी अपने घर से लापता था।

तीन जनवरी को बलरामपुर में मिला था लोकेशन

लव जेहाद की भनक लगने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। तत्काल दोनों की लोकेशन की खोज शुरू की। तीन जनवरी को इनके बलरामपुर के राधाकृष्ण मंदिर में मौजूद रहने की सूचना मिली। तत्काल एसआइ हरि नारायण दीक्षित व रणंजय सिंह व हमराही मौके के लिए रवाना हुए। लेकिन आरोपित को इसकी भनक लग गई। वह वहां से फरार हो गया। पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई। पुलिस टीम आरोपित की तलाश में हैं। आरोपित के इंस्ट्राग्राम की जांच की जा रही है। वह क्यों और किन परिस्थितियों में दूसरे नाम पर इंस्ट्राग्राम पर एकाउंट बनाकर लोगों से चैट कर रहा था, इसकी छानबीन हो रही है। जल्द ही नाबालिग को खोजने के साथ आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।

मायाराम वर्मा

अपर पुलिस अधीक्षक