Delhi News: शिवाजी महाराज की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी: ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने शिवाजी महाराज को सुराज और स्वराज का प्रतीक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। सेना में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झंडेवालान स्थित मुख्यालय में विचार विनिमय न्यास सभागार में शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित पुस्तक विमोचन किया गया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज मैं उस पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज पर लिखी गई है।
शिवाजी महाराज सुराज व स्वराज की स्थापना के प्रतीक: सिंधिया
कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक प्रेरणा नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। वे सुराज और स्वराज की स्थापना के प्रतीक रहे हैं, जिन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए न्याय और शासन की परिकल्पना की थी।
सिंधिया ने कहा, उन्होंने भारत के जिस स्वरूप की कल्पना की थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिशा में देश को आगे बढ़ा रहे हैं।
यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि उस स्वप्न को साकार करने में अपना योगदान दें। यही छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
महिलाओं की भागीदारी से सेना की शक्ति और क्षमता बढ़ रही
उन्होंने भारतीय सेना में महिलाओं की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। सिंधिया ने कहा सेना में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। इससे सेना की शक्ति और क्षमता में वृद्धि हो रही है।
चिनाब रेल पुल के उद्घाटन के संदर्भ में उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा कहा है कि भारत विकास, प्रगति के विश्व मंच पर एक सितारा बनकर उभरेगा।
जो ताकतें विकास की इस गाथा को रोकने की कोशिश करेंगी, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और विकास की यह गाथा आगे बढ़ती रहेगी।
यह भी पढ़ें: कहां रहेंगी दिल्ली की CM रेखा गुप्ता? यह होगा नया पता; PWD विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।