विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime News: 10 वर्षीय लड़की का किडनैपर मोहम्मद इकबाल गिरफ्तार, दुष्कर्म के दो मामलों में भी है आरोपी

By AgencyEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Wed, 21 Jun 2023 02:15 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है ...और पढ़ें

Delhi: 10 वर्षीय लड़की का किडनैपर मोहम्मद इकबाल गिरफ्तार, दुष्कर्म के दो मामलों में भी है आरोपी
Delhi: 10 वर्षीय लड़की का किडनैपर मोहम्मद इकबाल गिरफ्तार, दुष्कर्म के दो मामलों में भी है आरोपी

नई दिल्ली, एजेंसी। नंद नगरी इलाके से अगवा की गई दस वर्षीय बच्ची को पुलिस ने 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अगवा करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर, धामपुर स्थित नींदरू गांव निवासी इकबाल (28) के रूप में हुई है। आरोपित शादीशुदा है और उसने बच्ची के साथ गंदा काम करने के लिए उसे अगवा किया था। बदमाश पर पहले से चार आपराधिक केस दर्ज हैं, दो केस दुष्कर्म के हैं, जो धामपुर के थाने में दर्ज हैं।

जिला पुलिस उपायुक्त डा. जाय टिर्की ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सुंदरनगरी में दस वर्ष एक बच्ची को अगवा किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शिकायतकर्ता ने बताया कि गाजियाबाद की पूजा कालोनी में रहने वाली उनकी दस वर्षीय साली दो सप्ताह पहले उसके घर पर आई हुई थी। वह शाम के वक्त घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान एक पड़ोसी का रिश्तेदार बच्ची को अगवा करके ले गया।

आरोपित जिसका रिश्तेदार था, वह लोग घर पर नहीं मिले। किसी की मृत्यु में गए हुए थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो आरोपित 6:45 बजे के आसपास बच्ची ले लाते हुए नजर आया। मामले की जांच जारी है।

यूपी के बिजनौर का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने नंद नगरी इलाके में 10 साल की लड़की का अपहरण करने के आरोप में 28 वर्षीय एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, 19 जून की रात करीब 9 बजे नंद नगरी थाने में 10 साल की बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले उसकी 10 वर्षीय साली घर रहने आई थी।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह (बच्ची) उसके घर के सामने गली में खेल रही थी, तभी उसके पड़ोसी के रिश्तेदार इकबाल उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। शिकायत पर  पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

इस दौरान फुटेज में संदिग्ध इकबाल को लड़की को अपने साथ ले जाते देखा गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद इकबाल को मुल्ला कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़ित बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया।