विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hamirpur: लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने वृद्ध भाई-बहन की कर दी थी हत्‍या, पुल‍िस ने आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा

Published: Wed, 14 Feb 2024 12:37 PM (IST)

पारा गांव निवासी 70 वर्षीय कृष्णदत्त और उसकी 62 वर्षीय तलाकशुदा बहन केशकली के शव आठ फरवरी को उन्हीं के ...और पढ़ें

पुल‍िस ने हत्‍यारोपी बदमाशों को क‍िया ग‍िरफ्तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
पुल‍िस ने हत्‍यारोपी बदमाशों को क‍िया ग‍िरफ्तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण टीम, हमीरपुर। हमीरपुर के थाना बिवांर के पारा गांव में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने वृद्ध भाई-बहन की गला घोटकर हत्या कर दी थी। आठ फरवरी को दोनों के शव घर के अंदर बंधे मिले थे। घटना के छठवें दिन इस वारदात को अंजाम देने वाले को पुलिस ने बुधवार को तड़के मुख्य आरोपित पूरन पुत्र शंकरलाल को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। इसका एक और साथी गिरफ्तार हुआ है।

पारा गांव निवासी 70 वर्षीय कृष्णदत्त और उसकी 62 वर्षीय तलाकशुदा बहन केशकली के शव आठ फरवरी को उन्हीं के घर में मिले थे। शव दो दिन पुराने थे। शुरू से ही इस घटना को लूट के इरादे से अंजाम देने की आशंका जताई जा रही थी। एसपी डा. दीक्षा शर्मा ने पांच टीमें लगाई थी। बुधवार सुबह करीब नौ बजे उसे जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया है।

महोबा पुल‍िस ने भी एनकाउंटर में बदमाशों को दबोचा    

उधर, महोबा के पनवाड़ी कस्बा में सर्राफ अजयकांत सोनी के साथ 25 जनवरी को गोली मारकर सोने-चांदी से भरा बैग लूट की घटना को अंजाम द‍िया गया था। फरार दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: Mahoba: सर्राफ की हत्या और लूटकांड के फरार दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, पैर में लगी गोली