यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahoba: सर्राफ की हत्या और लूटकांड के फरार दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, पैर में लगी गोली
महोबा के पनवाड़ी के जमाला गांव के पास बुधवार सुबह करीब चार बजे दोनों बदमाशों को पुलिस ने घेरा था। ...और पढ़ें

जागरण टीम, महोबा। महोबा के पनवाड़ी कस्बा में सर्राफ अजयकांत सोनी के साथ 25 जनवरी को गोली मारकर सोने-चांदी से भरा बैग लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। फरार दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया।
पनवाड़ी के जमाला गांव के पास बुधवार सुबह करीब चार बजे दोनों बदमाशों को पुलिस ने घेरा था। बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई। बचाव में पुुलिस की ओर से भी फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश शकूर खान और उसके पुत्र नदीम को पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया।
पुलिस हिरासत से फरार हो गया था शकूर खान
बदमाश शकूर खान एमपी के दतिया में पुलिस की अभिरक्षा से उस समय भाग निकला था, जब वहां की पुलिस उसे 28 अक्टूबर 2023 को जेल ले जा रही थी। शकूर पर पहले से ही हत्या और लूट के कई मुकदमे दतिया में दर्ज हैं।
दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली
आरोपित शकूर खान और उसका पुत्र नदीन वासन का पुरा दतिया मप्र के रहने वाले हैं। बीते शुक्रवार को इसी मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ लिया था। पनवाड़ी थाना निरीक्षक अवधेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार को दोनों बदशानों को पनवाड़ी क्षेत्र के जमाला के पास मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है। दोनों के पैर में गोली लगी है।
