LIVE Bihar News Today: बाढ़ के बीच फिर चूहों का बड़ा कारनामा, पांच जुलाई को बिहार आ रहीं राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू
LIVE Bihar News Today, 02 July 2022: बिहार में दो दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। बाढ़ का असर भी गहरा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव की एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पांच जुलाई को बिहार आ रहीं हैं। बिहार की तमाम खबरों के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें यहां।
पटना, जागरण टीम। LIVE Bihar News Today: बिहार में मानसून का असर गहराता जा रहा है। अगले दो दिनों तक पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं। कई जिलों में बाढ़ का पानी भी फैल रहा है। इस बीच वैशाली के गंडक नहर पर बना बांध क्षतिग्रस्त हो जाने से निचले इलाकों में पानी फैल गया है। खास बात यह है कि इस बांध के टूटने की वजह चूहों को बताया जा रहा है। चूहों ने बांध को खोखला कर दिया था, नहर में जब पानी का दबाव बढ़ा तो बांध टूट गया। बिहार में इससे पहले भी चूहों के शराब पीने, नालों को जाम करने व बांध कुतरने की खबरें मिल चुकी हैं। राष्ट्रपति चुनाव की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पांच जुलाई को बिहार आ रहीं हैं। उधर, राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन करने वाले बिहार के छपरा के रहने वाले लालू प्रसाद यादव का नामांकन पर्चा खारिज हो गया है। ये राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नहीं हैं।
LIVE Bihar News Today LIVE UPDATE:
RJD पर सुशील मोदी का हमला, कहा- ओवैसी की पार्टी का दिखने लगा असर
बिहार में कहीं महंगा तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
बिहार में सबसे महंगा पेट्रोल किशनगंज में मिल रहा है, जहां शनिवार को रेट 112.08 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। बिहार के कुछ जिलों में तेल की कीमतों में गिरावट भी देखने को मिली है। इसके साथ ही कई अन्य शहर पूर्णिया,औरंगाबाद, बेगूसराय, कैमूर, कटिहार, मधुबनी, नालंदा, नवादा, सीवान और पश्चिमी चंपारण में भी तेल सस्ता हुआ है।
कटिहार मे ढाई किलो सोना लूटकांड का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार
सासाराम मे बस पलटने से बीएसएफ जवान की मौत, आधा दर्जन घायल
अटलपथ पर बाईक और कार की टक्कर में युवक की हुई मौत.
अटल पथ पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। बाइक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है.....आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा.. अस्पताल पहुंची पुलिस
पूर्व बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बिहार के कई जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी की है। मौसम विभाग के विज्ञानियों ने कहा कि मौसमी प्रभाव के कारण वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि के साथ वज्रपात की भी संभावना है।
महिला के पेट से 15 किलो का ट्यूमर निकाला
पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला मरीज के पेट से 15 किलो का ट्यूमर निकाला गया। वह लगभग एक सप्ताह पहले ओपीडी में उपचार कराने के लिए आयी थी। फिर, उसकी हालत देखकर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। डा. उषा कुमारी ने बताया कि ओवेरियन ट्यूमर निकालने के साथ बच्चेदानी का भी आपरेशन किया गया।
चूहों ने कुतर डाला बांध, पानी के दबाव से टूटा
वैशाली के गोरौल के पिरापुर बलहा गांव के निकट गंडक नहर का बांध क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे नहर का पानी तेजी से निचले इलाकों में फैल गया। बताया जा रहा है कि चूहों ने नहर के बांध को कुतरकर खोखला कर दिया था। नहर के खोखले बांध पर पानी का दबाव बढ़ा तो वह टूट गया।
इस लालू यादव का राष्ट्रपति चुनाव का नामांकन पर्चा रद
बिहार के छपरा के रहने वाले लालू प्रसाद यादव हर स्तर का चुनाव लड़कर हारते रहे हैं। इस बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी पर्चा भरा था, जो आवश्यक प्रस्तावकों के अभाव में रद हो गया है। इसके पहले 2017 में भी राष्ट्रपति चुनाव में उनका पर्चा रद हो गया था। यह लालू प्रसाद यादव आरजेडी सुप्रीमो नहीं हैं।
अगले दो दिनों तक पूरे बिहार में बारिश के आसार
बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। शुक्रवार को नवादा के रजौली में सर्वाधिक 59.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना की बात करें तो श्रीपालपुर में 58.6, पटना शहर में 24 मिमी वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों तक पटना समेत प्रदेश के सभी हिस्सों में वर्षा के आसार हैं। पूर्वी व पश्चिमी चंपारण एवं किशनगंज के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ भारी वर्षा के आसार है।