Move to Jagran APP

अलीगढ़ में हुई दोनों नाबालिग सहेलियों की उम्र की पड़ताल

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले रात को दो सहेलियों के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने दोनों सहेलियों की उम्र का पता लगाने के लिए जिला अस्पताल भेजा मगर यहां व्यवस्था न होने पर उन्हें अलीगढ़ भेजा गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 03:42 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 03:42 AM (IST)
अलीगढ़ में हुई दोनों नाबालिग  सहेलियों की उम्र की पड़ताल
अलीगढ़ में हुई दोनों नाबालिग सहेलियों की उम्र की पड़ताल

संस, हाथरस : हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले रात को दो सहेलियों के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने दोनों सहेलियों की उम्र का पता लगाने के लिए जिला अस्पताल भेजा मगर यहां व्यवस्था न होने पर उन्हें अलीगढ़ भेजा गया।

loksabha election banner

गुरुवार की देर रात गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया था कि उसकी बेटी और पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली लापता हैं। शुक्रवार को सुबह दोनों स्वत: लौटीं तब स्वजन ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने गांव के धर्मेन्द्र और अजुर्न के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को उनकी उम्र की जानकारी के लिए दोनों सहेलियों को अलीगढ़ के जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सक पैनल से जांच होनी थी। दोनों सहेलियों की उम्र की पड़ताल हुई या नहीं। इस बारे में सीएमओ ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। इनकी सुनो

हाथरस में किसी डॉक्टर की व्यवस्था न होने के कारण दोनों किशोरियों को अलीगढ़ भेजा गया है। एक्सरे के जरिये दोनों की उम्र पता की जाएगी।

डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ। छेड़छाड़ के आरोपित

को किया गिरफ्तार

संसू, सहपऊ : कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरतलब है कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने जेठ पर ही छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि उक्त महिला की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर उसके जेठ को शनिवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.