विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के लखनऊ व सोनभद्र समेत चार और जिलों में खुलेंगे एकलव्‍य विद्यालय, योगी सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Tue, 02 Feb 2021 04:16 PM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2021 04:19 PM (IST)

देश भर में अभी 462 एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहे है। 750 और एकलव्‍य विद्यालय खोले ...और पढ़ें

यूपी सरकार ने सोनभद्र, बिजनौर, लखनऊ और श्रावस्‍ती में एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालय खोलने का प्रस्‍ताव केंद्र को भेजा है।
यूपी सरकार ने सोनभद्र, बिजनौर, लखनऊ और श्रावस्‍ती में एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालय खोलने का प्रस्‍ताव केंद्र को भेजा है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ग्रामीण और अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए लगातार काम कर रही है। खासकर आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जलाने के सरकार के प्रयास रंग ला रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने सोनभद्र, बिजनौर, लखनऊ और श्रावस्‍ती में एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालय खोलने का प्रस्‍ताव केंद्र सरकार को भेजा है। अभी बहराइच और लखीमपुर खीरी में एकलव्‍य विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।

आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा का स्‍तर बेहतर करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सोमवार को आम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के आदिवासी क्षेत्रों में 750 एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालय बनाए जाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों के लिए एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालय का मॉडल पेश किया था। इसमें बीस प्रतिशत आदिवासी आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों की बेहतर शिक्षा के लिए एकलव्‍य विद्यालय बनाए जाते हैं।

देश भर में 750 और खुलेंगे एकलव्‍य विद्यालय : देश भर में अभी 462 एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहे है। 750 और एकलव्‍य विद्यालय खोले जाने का प्रस्‍ताव सोमवार को आम बजट में पेश किया गया है। वहीं, यूपी में बहराइच व लखीमपुर में एकलव्‍य विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा ललितपुर में एकलव्‍य विद्यालय निर्माण का कार्य चल रहा है।

सोनभद्र में 48 करोड़ की लागत से एकलव्‍य विद्यालय : उत्तर प्रदेश सरकार ने आदिवासी मूल के छात्रों को उच्‍च गुणवत्‍ता की शिक्षा उपलब्‍ध कराने के लिए प्रदेश के चार जिलों में एकलव्‍य विद्यालय खोले जाने का प्रस्‍ताव केंद्र सरकार को भेजा है। इसमें लखनऊ समेत सोनभद्र, बिजनौर और श्रावस्‍ती में एकलव्‍य विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। जानकारों के अनुसार सोनभद्र में 48 करोड़ रुपये की लागत से एकलव्‍य विद्यालय का निर्माण कराए जाने का प्रस्‍ताव है, जबकि अन्‍य जिलों में 38 करोड़ रुपये की लागत से एकलव्‍य विद्यालय के निर्माण का प्रस्‍ताव भेजा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।