नहर किनारे मिला मजदूर का शव
ग्राम रायपुर के पास नहर के किनारे प्रदेश के सीमावर्ती मच्छमार गांव के युवक का शव पड़ा मिला है।
संसू, जसपुर/सितारगंज : ग्राम रायपुर के पास नहर के किनारे प्रदेश के सीमावर्ती मच्छमार गांव के युवक का शव पड़ा मिला है। स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सीओ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश में अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के अंतर्गत मच्छमार गांव निवासी 45 वर्षीय वीर सिंह पुत्र मंगल सिंह मजदूरी करता था। बुधवार सुबह घर से सुआवाला जाने को कहकर निकला। देर शाम तक भी घर नहीं पहुंचा। पुलिस को सूचना दी गई। वीर के भाई ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सुआवाला जाने वाले मार्ग पर नहर के किनारे शव मिला। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। वीर के सिर और कान के नीचे चोट के निशान थे। खून भी बिखरा था। हेलमेट भी टूटा मिला। सूचना पर सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया व कोतवाल नरेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वीर अपने पीछे पत्नी व तीन छोटे बच्चों को बिलखता छोड़ गया है।
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से एक युवक घायल
सितारगंज : ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थिति गंभीर होने पर सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी रेफर कर दिया।
पाड़ागांव शक्तिफार्म निवासी 28 वर्षीय शीबू गुरुवार की शाम को अपनी बाइक से किसी काम से जा रहा है। अभी वह बमनपुरी बैगुल पुल के पास पहुंची था तभी ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा से शीबू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहा डाक्टर अभिलाषा पाडेय ने घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली अपने कब्जे में ले ली है।
टायलेट में गिरा युवक, मौत
स्पेशलिटी इंडस्ट्रीयल पालीमर्स कंपनी का 26 वर्षीय चालक करण सिंह पुत्र राजू सिंह गुरुवार को कंपनी के टायलेट में गिरकर बेहोश हो गया। इसकी जानकारी होने पर उसके सहपाठी आनन-फानन में सीएचसी लाए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।