विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समस्‍तीपुर में आर्केस्ट्रा के दौरान फायरिंग में घायल डांसर खतरे से बाहर, आरोपित अब भी है फरार

By Murari KumarEdited By:
Published: Wed, 25 Nov 2020 08:33 PM (IST)

Samastipur जिले के कुरसाहा गांव में आर्केष्ट्रा में डांस के दौरान एक युवक द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया ...और पढ़ें

ईलाज के दौरान जख्मी की स्थिति की जानकारी चिकित्सक से लेते थानाध्यक्ष
ईलाज के दौरान जख्मी की स्थिति की जानकारी चिकित्सक से लेते थानाध्यक्ष

समस्तीपुर, जेएनएन। जिले के मोहिद्दीननगर में गोली लगने से जख्मी नर्तक ब्यूटी किन्नर इलाज के बाद अब खतरे से बाहर है। हालांकि वह अब भी अस्पताल में भर्ती है। सोमवार की देर रात कुरसाहा गांव में आर्केष्ट्रा में डांस के दौरान एक युवक द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। जख्मी हालत में इलाज के लिए उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया । उसका इलाज पुलिस संरक्षण में चल रहा है। पुलिस अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। परंतु अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

बता दें कि महुआ से आधा दर्जन नर्तकों को बुलाया गया। आर्केष्ट्रा में नृत्य के दौरान जबरदस्ती एक युवक के द्वारा ब्यूटी किन्नर नामक नर्तक को खींचकर गलत मंशा से स्टेज के पीछे ले जाया जा रहा था। इसी दौरान विरोध करने पर तीन राउंड फायरिंग कर दी गई थी, जिसमें एक गोली नर्तक के बांह में लगी। जख्मी अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की मानें तो अब वह खतरे से बाहर है। इस मामले में जख्मी नर्तक के द्वारा तीन लोगों को आरोपित किया गया है, जिसमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस कांड का मुख्य आरोपित नीतीश कुमार और मुंचुन राय अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिसकी गिरफतारी को लेकर थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। किंतु पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है। हालांकि पुलिस का दावा है कि हर हाल में गिरफ्तारी होगी।

 पुलिस को जांच पड़तल के दौरान घटना के समय का एक वीडियो मिला है। जिसमें यह स्पस्ट है कि ब्यूटी स्टेज पर डांस कर रही है और भीड़ से एक युवक उसके सीने पर गोली दागा। हालांकि वह गोली उसके सीने की जगह बांह में लगी। किन्नरों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करें अन्यथा वह देशभर से अपने समाज के लोगों को बुलाकर यहां आंदोलन करेंगे। जबकि इन दोनों मामलें में अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर घटना को अंजाम दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।