Move to Jagran APP

अलीगढ़ में दुल्हनों को भा रहा कोरल रानी कलर में लहंगा

प्रशासन की कड़ी शर्तों के बीच 25 नवंबर से शहनाई गूंजेंगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 02:10 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 02:10 AM (IST)
अलीगढ़ में दुल्हनों को भा रहा कोरल रानी कलर में लहंगा
अलीगढ़ में दुल्हनों को भा रहा कोरल रानी कलर में लहंगा

जासं, अलीगढ़ : प्रशासन की कड़ी शर्तों के बीच 25 नवंबर से शहनाई गूंजेंगी। दूल्हा-दुल्हन के लिए परिधानों के एक्सक्लूसिव कलेक्शन पसंद किए जा रहे हैं, कुछ पहले ही खरीद चुके हैं। इस बार दुल्हन को कोरल रानी कलर में लहंगा भा रहा है। उनकी सखियां स्टोन वर्क में गाउन पहन सकती हैं। हल्दी की रस्म के लिए गरारे व रिसेप्शन के लिए भी ब्रांडेड कंपनियों के साड़ी और लेडीज सूट पसंद किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

वैवाहिक आयोजनों के लिए मैरिज थीम का प्रचलन चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन व उनके दोस्तों की पसंद से डेकोरेशन व परिधानों तक में कलर की थीम तैयार की जाती है। इसी कांबीनेशन से ड्रेसेज तैयार कराई जाती हैं। पर्पल व महरून कलर थीम का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

रिग सेरेमनी के लिए लड़कियां लाइट कलर व स्टोन वर्क में बार्बी गाउन पसंद कर रही हैं। बाजार में ये क्रॉप्स टॉप्स नेट फेब्रिक व सिल्क फेब्रिक में भी उपलब्ध हैं। जॉर्जर हेवी व‌र्क्स के परिधान भी पसंद किए जा रहे हैं। महिलाएं हल्दी की रस्म के लिए पीले रंग के लेडीज सूट, मेहंदी की रस्म के लिए हरे रंग की साड़ियां पसंद कर रही हैं।

दुल्हन के लिए लहंगा बाजार में 30 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक में उपलब्ध है। सिल्क के कपड़े में नेट व हैंडवर्क के लहंगा कोरल रानी कलर में ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। लेडीज संगीत में बनारसी लहंगा का प्रचलन बढ़ रहा है। फैंसी कुर्ती, इजी टू वर्क की साड़ियां भी पसंद की जा रही हैं।

दूल्हा के लिए रिग सेरेमनी पर इंडो वेस्टर्न के कुर्ता-पाजामा पसंद किए जा रहे हैं। जोधपुरी जवाहर कट भी इनके साथ पहन सकते हैं। मेहंदी की रस्म के लिए कुर्ता व जैकेट पसंद किए जा रहे हैं। घुड़चढ़ी पर दूल्हा बंद गले का सूट पहन सकते हैं। जयमाला के लिए शेरवानी की तमाम रेंज उपलब्ध हैं। रेमंड कंपनी ने एथनिक्स ब्रांड में इन्हें उतारा है।

..........

रेमंड के एथनिक्स ब्रांड में शेरवानी से लेकर सूट तक उपलब्ध हैं। इस महीने जिनकी शादी है, वे अपने परिधान तैयार करा करा कर ले जा रहे हैं।

शशांक अग्रवाल, दुकानदार

दुल्हनों को कोरल रानी कलर में लहंगा भा रहा है। दुल्हन की सहेली स्टोनवर्क में गाउन पसंद कर रही हैं। कुछ को क्रॉप्स टॉप्स भी भा रहे हैं।

राजकुमार गुप्ता, दुकानदार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.