कुरुक्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा में सीएम मनोहर लाल, 15 से 18 मई तक चलेगी प्रतियोगिता
कुरुक्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल स्पर्धा का शुभारंभ सीएम मनोहर लाल ने किया। सीएम ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
खेलों इंडिया का थीम सांग भी किया मुख्यमंत्री ने लांच
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सांसद खेल स्पर्धा के मौके पर खेलो इंडिया थीम सांग भी लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा को खेलो इंडिया की मेजबानी करने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम सब मिलकर खेलो इंडिया को सफल बनाएंगे।
कुरुक्षेत्र और कैथल के युवाओं के लिए अहम दिन- सीएम
सीएम मनोहर लाल ने कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र और कैथल के युवाओं के लिए ये अहम दिन है। खेल अच्छी प्रतिस्पर्धा और संगठन शक्ति सिखाते हैं, निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। युवा शब्द को उल्टा करें तो वायु, दोनों ही सही दिशा ओर गति से बड़े तो दोनों लाभदायक। आओ देश के लिए काम करें, मिलकर आगे बढ़े ये संदेश आज लेकर जाए। खेलों के साथ साथ तकनीक से जुड़ना होगा, हमें सक्षम और सार्थक बनना होगा। मिल्खा सिंह जी से प्रेरणा लेनी होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हरियाणा खेलों इंडिया की मेजबानी करेगा।
मैराथन में महिला धावकों में दिखा उत्साह
मैराथन में महिला धावकों में काफी उत्साह देखने को मिला। ब्रह्मसरोवर से मैराथन शुरू की गई। यहां से केडीबी रोड होते हुए द्रोणाचार्य स्टेडियम में मैराथन संपन्न होगी । द्रोणाचार्य स्टेडियम में विजेता धावकों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिसके बाद यमुनानगर रैली में पहुंचेंगे
सीएम मनोहर लाल ने मैराथन में खिलाड़ियों के साथ लगाई दौड़
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मैराथन में खिलाड़ियों के साथ लगाई दौड़। उनके साथ खेल मंत्री संदीप सिंह मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी सांसद नायब सिंह सैनी भी दौड़े।
सीएम मनोहर लाल मैराथन को रवाना करते हुए
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के पुरुषोतम पूरा बाग में सीएम मनोहर लाल मैराथन को रवाना करते हुए। उनके साथ खेल मंत्री संदीप सिंह और महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा।