विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP में जातीय हिंसा की साजिश रचने वाला CFI का महासचिव रऊफ शरीफ तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Sat, 12 Dec 2020 09:42 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 09:02 AM (IST)

हाथरस कांड के बाद यूपी में जातीय और सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश में पीएफआइ की स्टूडेंट विंग सीएफआइ का ...और पढ़ें

यूपी में जातीय हिंसा भड़काने की साजिश में सीएफआइ का महासचिव रऊफ शरीफ तिरुवंतपुरम एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है।
यूपी में जातीय हिंसा भड़काने की साजिश में सीएफआइ का महासचिव रऊफ शरीफ तिरुवंतपुरम एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। हाथरस कांड के बाद उत्तर प्रदेश में जातीय और सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) की स्टूडेंट विंग कैंपस फ्रंट आफ इंडिया (सीएफआइ) का महासचिव रऊफ शरीफ तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। मथुरा के मांठ थाने में दर्ज मुकदमे में रऊफ शरीफ के विरुद्ध 11 नवंबर 2020 को लुकआउट नोटिस जारी हुआ था।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि आतंकवाद निरोधक दस्ता (पीएफआइ) की एक टीम तिरुवंतपुरम भेजी जा रही है। उसे यहां लाकर सिलसिलेवार पूछताछ की जाएगी। हाथरस कांड के बाद मथुरा में पांच अक्टूबर 2020 को कैंपस फ्रंट आफ इंडिया (सीएफआइ) के चार सक्रिय सदस्य पकड़े गए थे। विवेचना में आरोपित सीएफआइ सदस्य अतीकुर्रहमान व मसूद को सूबे में हिंसा भड़काने की साजिश के लिए केरल निवासी रऊफ शरीफ की भूमिका सामने आई थी। जिसके बाद से यूपी पुलिस की नजर उस पर टिकी थी। आरोपित रऊफ तिरुवंतपुरम एयरपोर्ट से मस्कट भागने की फिराक में था।

तिरुवंतपुरम एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन के अधिकारियों ने रऊफ शरीफ को पहचानने के बाद पकड़ लिया और इसकी सूचना तत्काल प्रवर्तन निदेशालय (पीएफआइ) और यूपी पुलिस को दी। बताया गया कि तिरुवंतुरम स्थित ईडी कार्यालय के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पहुंचकर रऊफ शरीफ को अपनी हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की है।

बता दें कि दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शनों में पीएफआइ के फंडिंग करने की बात सामने आई थी, जिसकी जांच ईडी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि ईडी की जांच में रऊफ शरीफ के बैंक खातों में विदेशों से रकम आने की बात भी सामने आई है। बीते दिनों ईडी ने देश भर में पीएफआइ के 26 ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। इधर, हाथरस कांड के बाद मथुरा में पकड़े गए सीएफआइ के सदस्य कथित पत्रकार सिद्दीक कप्पन से हुई पूछताछ में भी रऊफ शरीफ का नाम सामने आया था।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में आरोपित रऊफ शरीफ को देश-विदेश से करोड़ों रुपये की फंडिंग किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। वह देश-विदेश से हो रही फंडिंग की रकम को सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के लिए प्रयोग कर रहा था। रऊफ से पूछताछ में सूबे में हिंसा भड़काने के लिए रची गई साजिश की कई परतें खुलेंगी।