विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

By JagranEdited By:
Published: Thu, 17 Aug 2017 03:29 AM (IST)

जागरण संवाददाता, सिरसा : जिले में 71वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह श्

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

जागरण संवाददाता, सिरसा : जिले में 71वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह शहीद भगत ¨सह स्टेडियम में हुआ। जिसमें कृषि एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों व युद्ध विरांगनाओं को कृषि मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लु से खुद के द्वारा लाए गए शाल भेंट कर सम्मानित किया।

धनखड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले शहीदों के नाम पर कहानियां, कविताएं व डाक्यूमेंट्री बनाने वाले साहित्यकार व नाटककार को सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने पंचायतों से आह्वान किया कि वे गांव में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिवारों से उनकी जीवनियां पूछ कर उन्हें गांव के ग्राम गौरव पट्ट पर लिखवाएं ताकि उनकी वीर गाथा व दी गई कुर्बानियों के बारे में युवा पीढ़ी में जागृति उत्पन्न हो। इस दौरान हुई परेड में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा की एनसीसी की टुकड़ी प्रथम, राजकीय मॉडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी टुकड़ी द्वितीय तथा जीआरजी स्कूल की एनसीसी टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा पीटी शो, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा द्वारा हरियाणवी डांस, प्रयास दिशा श्रवण वाणी स्कूल के छात्रों ने एक्शन सांग वंदेमातरम, द सिरसा स्कूल के बच्चों ने एक्शन सांग मेरे दिल से आ रही आवाज, न्यू सतलुज स्कूल के छात्रों ने हरियाणा हरि की धरा है गीत पर कोरियोग्राफी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने गिद्दा, गुरु नानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लावणी, शाह सतनाम जी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने भंगड़ा व आरोही मॉडल स्कूल झिड़ी के बच्चों ने राष्ट्रीय गान की प्रस्तुतियां दी।

ये भी रहे उपस्थित

इस मौके पर भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर गणेशी लाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रधान डा. सुरेन्द्र मल्होत्रा, पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, चेयरमैन पवन बेनीवाल, यतिन्द्र ¨सह, डीसी शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा, एडीसी डा. मुनीष नागपाल, सीटीएम डा. वेदप्रकाश बेनीवाल, डीडीपीओ प्रीतपाल ¨सह, सुशासन सहायिका प्रियंका सिन्हा, वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के अध्यक्ष लालचंद गोदारा सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य उपस्थित रहे।

जेसीडी में दिग्विजय ने फहराया तिरंगा

जेसीडी विद्यापीठ में भी 71वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हुआ। विद्यापीठ के चेयरमैन व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला ने तिरंगा फहराया। उन्होंने विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों से शहीदों का सम्मान करने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यापीठ के प्रबंधन समन्वयक आकाश चावला, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हिमांशु मोंगा, प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश, डॉ. विनय लाठर, रजिस्ट्रार सुधांशु गुप्ता सहित समस्त कॉलेजों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सामान्य अस्पताल में भी किया ध्वजारोहण

सामान्य अस्पताल में भी स्वतंत्रता दिवस पर सिविल सर्जन डा. गो¨बद गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एएनएम स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी व गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डा. विरेश भूषण, चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सुभाषिनी जैन, डॉ.राजेश चौधरी, डॉ.प्रमोद शर्मा, आरएमओ डॉ.दीपक कंबोज, डॉ.अर्चना, डॉ.अनीषा, डॉ.समता, डॉ.पवन, डॉ.शम्मी जिन्दल सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने फहराया तिरंगा

कांग्रेस भवन में भी आजादी के पर्व पर तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव नवीन केडिया ने की। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए उनका यशोगान किया तथा कांग्रेस द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दिए गए अभूतपूर्व योगदान के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। इस मौके पर शीशपाल केहरवाला, कुलदीप गदराना, महिला अध्यक्ष उर्मिल भारद्वाज, सेवादल अध्यक्ष रामकुमार गुणपाल, जगदीश कंबोज आदि उपस्थित रहे।

यहां-यहां भी हुए कार्यक्रम

द सिरसा स्कूल जूनियर व सीनियर दोनों ¨वग में स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ¨सह ने तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत गाए और कविताओं से शहीदों को नमन किया। राजेंद्र पब्लिक स्कूल, पंजुवाना में प्रधानाचार्य आशुतोष रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं, रानियां रोड स्थित एमडीके इंटरनेशनल स्कूल में भी ¨प्रसिपल व¨रदर अरोड़ा ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने राजस्थानी डांस व भंगड़ा की प्रस्तुतियां दी। शहर के महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रधान अनिल गनेरीवाला ने ध्वजारोहण किया। दसवीं में 10 सीजीपीए स्थान पाने वाले 37 विद्यार्थियों को 2100 रुपए का ईनाम दिया गया। बैड¨मटन, योगा, टेबल टेनिस, तीरंदाजी और दूसरे खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेन्द्र गनेरीवाला, सुशील बंसल, भागीरथ गुप्ता, दीपक गुप्ता, कुलवंत राय ¨जदल, राधेश्याम गुप्ता, अशोक बंसल, संजय सांखोंवाले, प्रधानाचार्या पूनम खुरसीजा सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा कीर्तिनगर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में नगर पार्षद रेखा सुखरालिया व एपीसी कुलवन्त कारगवाल, सर्वाधिक शिक्षित कन्या कविता वर्मा ने ध्वजारोहण किया जबकि मंच संचालन सिमरन वर्मा ने किया। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। भाकपा के भारतीय राज्य कौंसिल सदस्य कामरेड तिलक राज, जगरूप ¨सह, स्टूडेंटस फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मनोज पचेरवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। उधर, राजकीय स्कूल अहमदपुर में गांव की सबसे पढ़ी-लिखी बेटी शालू कंबोज ने तिरंगा फहराया। बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी गयी। गांव बिज्जुवाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गांव की सबसे अधिक पढ़ी बेटी पूजा रानी व सरपंच अनिल कुमार ने ध्वजारोहण किया। समारोह में गांव में नव जन्मी बेटियों को सम्मानित किया गया।

जिला जेल में करवाया कार्यक्रम

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से संचालित बंदी सुधार परियोजना के तहत स्वतंत्रता दिवस पर जिला जेल में विशेष कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक अमित भादू, उप अधीक्षक शैलाक्षी भारद्वाज व साध्वी महाशारदा भारती ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रवचन करते हुए अनुराधा भारती ने कहा कि हमें ईश्वर से समृद्धि की मांग करनी चाहिए, क्योंकि केवल बुद्धि को पाकर मानव उसका प्रयोग गलत कार्यों में भी करता है।

¨डग क्षेत्र में भी रही आजादी पर्व की धूम

संवाद सूत्र, ¨डग मंडी : ¨डग क्षेत्र में भी आजादी पर्व धूमधाम से मनाया गया। ¨डग रोड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनीषा कालड़ा व सरपंच प्रीत ¨सह संधू ने ध्वजारोहण किया। ¨डग मंडी कस्बे में कीर्ती सचदेवा व मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन मनोज खुराना ने ने झंडा फहराया। ग्राम बाबा भूमणशाह में पूनम व रमनदीप के साथ सरंपच वीना रानी व सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार ने ध्वजारोहण किया। महावीर पब्लिक स्कूल ¨डग मंडी में स्कूल चेयरमैन सुभाष पूनियां ने, शेरपुरा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनीषा ने, नरेलखेड़ा गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पूजा रानी ने, गुरुनानक पब्लिक स्कूल भावदीन में स्कूल संचालक आरएस खैरा व ¨प्रसिपल सुमन भाटिया ने तिरंगा फहराया।

रोड़ी के कई गांवों में मनाया स्वतंत्रता दिवस

संवाद सूत्र, रोड़ी : रोड़ी क्षेत्र में भी स्वतंत्रता दिवस पर अनेक कार्यक्रम किए गए। गांव रोड़ी, मतड़, भीवां, सूरतिया, फग्गू, मलड़ी आदि गांवों के स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। गांव मतड़ के मुख्याध्यापक अश्वनी अरोड़ा ने आजादी के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि 1857 में मेरठ में मंगल पांडे ने स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल बजाया था। जिसे अंग्रेजों ने दबा दिया। मगर स्वतंत्रता की यह लड़ाई खत्म नहीं हुई। देश के अनेक वीर जवानों ने देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए।

माता हरकी देवी स्कूल में हुआ कार्यक्रम

संवाद सूत्र, ओढ़ां : ओढां स्थित माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्या कुलदीप कौर की अध्यक्षता में संस्था सचिव मंदर ¨सह व जसबीर जस्सा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद पांचवीं की प्रीति ने देशभक्ति पर आधारित व छठी के एकलव्य ने झांसी की रानी तथा तीसरी की मीशा ने कविता हम बच्चे प्रस्तुत की। डॉ. विजयलक्ष्मी ने बताया कि अन्य विद्यार्थियों ने समूहगान मां तूझे सलाम तथा छठी के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य चक दे इंडिया, दसवीं की नैंसी ने स्वतंत्रता दिवस पर अंग्रेजी में विचार व्यक्त किए तथा पांचवीं छठी के विद्यार्थियों ने समूह गान एमएचडी स्कूल वतन को प्यारा प्रस्तुत किया।

डबवाली में भी हुए अनेक कार्यक्रम

संवाद सहयोगी, डबवाली : गांव पन्नीवाला रुलदू के स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। सरपंच मंजीत ¨सह व पंचायत सदस्यों ने सबसे शिक्षित बेटी बबली कौर के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान परीक्षाओं में स्कूल की प्रथम व द्वितीय रही छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंच भूपेंद्र ¨सह, गोदा ¨सह, रमनदीप ¨सह, अध्यापक रोहित शर्मा, हर्षदेव और सोनू ¨सह आदि उपस्थित रहे। वहीं डबवाली के श्री गुरु गो¨बद ¨सह खेल स्टेडियम में भी उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम हुआ। जिसमें कार्यकारी एसडीएम अश्वनी कुमार ने तिरंगा फहराया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी स्व.रतिराम की पत्नी हरदोई ओढां, खेमराज के बेटे बुधराम, गंगा निवासी स्व.लाल ¨सह की पत्नी सुखदेव कौर, आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानी ओमप्रकाश तेजाखेड़ा, रामलाल डबवाली, रामप्यारी डबवाली, वेदप्रकाश, सत्यादेवी, रामप्रकाश सेठी गोरीवाला, स्व.जगदीश, स्व.विनोद कोछड़, रंजना कुमारी, स्व.गिरधारी लाल, अशोक कुमार, पूर्व एमएलए वैद्य रामदयाल, नरेंद्र कुमार, प्रमोद कोछड़ को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने पर 44 अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित हुए।

कालांवाली में एसडीएम ने फहराया तिरंगा

संवाद सूत्र, कालांवाली : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें एसडीएम बिजेंद्र ¨सह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम पेश किए। स्वतंत्रता सेनानियों, आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों, ¨हदी आंदोलन के सत्याग्रहियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, विद्यार्थियों, कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तहसीलदार छोटूराम, डीएसपी रतनदीप ¨सह, थाना प्रभारी संदीप कुमार, पालिका सचिव ऋषिकेश चौधरी, बीईओ मधु जैन, मार्केट कमेटी सचिव मेजर ¨सह सिधू, पालिका प्रधान सोनू उपस्थित रहे। वहीं गांव दौलतपुरखेड़ा में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समारोह में सरपंच प्रीतपाल कौर व शिक्षित बेटी लखबीर कौर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विधायक बलकौर ¨सह, सरपंच प्रतिनिधि साधु ¨सह, गुरतेज ¨सह, रू¨पद्र ¨सह, गुरप्यार ¨सह आदि उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।