आजसू नेता को मार डाला
झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित कुमड़ाबाद रोहिणी के सुनसान बहियार के पास मंगलवार सुबह आक्रोशित भीड़ ने बदमाशों के भ्रम में आल झारखंड स्टूडेंट यूनियन [आजसू] जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह व उनके चालक सोनू शर्मा उर्फ व संतोष शर्मा को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। उग्र भीड़ ने उनके वा
देवघर, जागरण संवाददाता। झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित कुमड़ाबाद रोहिणी के सुनसान बहियार के पास मंगलवार सुबह आक्रोशित भीड़ ने बदमाशों के भ्रम में आल झारखंड स्टूडेंट यूनियन [आजसू] जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह व उनके चालक सोनू शर्मा उर्फ व संतोष शर्मा को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। उग्र भीड़ ने उनके वाहन को भी फूंक दिया। घटना के विरोध में पार्टी समर्थकों ने टॉवर चौक पर घंटों जाम लगाया। आजसू की ओर से बुधवार को संताल परगना बंद का आह्वान किया गया है। पुलिस मामले को षडयंत्र के तहत की गई हत्या मान रही है।
आजसू जिलाध्यक्ष व मानपुर पंचायत के मुखिया मुकेश सिंह अपनी बोलेरो गाड़ी से बाघमारी स्थित अपने ससुराल से देवघर की ओर जा रहे थे। अलसुबह करीब पांच बजे कोल्हाबाद के पास कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। यहां नक्सली व आपराधिक तत्वों से बचाव के लिए लोग पहरा दे रहे थे। मुकेश ने खुद को रोके जाने का विरोध किया तो उनकी युवकों से झड़प हो गई। युवकों का शोर सुनकर भीड़ ने जिलाध्यक्ष को दौड़ा लिया। बचाव के लिए उनके चालक बाघमारा गांव निवासी सोनू शर्मा ने गाड़ी को सुनसान बहियार की ओर मोड़ दिया। आगे रास्ता समाप्त होने पर भीड़ ने उन्हें घेर लिया। मुकेश ने अपनी पहचान बताने की भी कोशिश की, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने एक न सुनी और पीट-पीटकर दोनों की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक मुकेश ने भागते समय अपने रिश्तेदार को इसकी सूचना दी थी, जिसने पुलिस को भी बताया था। भीड़ द्वारा जिलाध्यक्ष की पिटाई के समय जसीडीह पुलिस का गश्ती दल वहां मौजूद था। लेकिन भीड़ के आगे पुलिस बेबस दिखी। बाद में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों के शव देवघर लाए गए।
देवघर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि मामले में षडयंत्र की भी जांच की जा रही है। आजसू सुप्रीमो व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर