Move to Jagran APP

कुत्तों ने 15 और लोगों को काट खाया

जागरण संवाददाता, शिमला : शहर में बुधवार को लावारिस कुत्तों ने फिर आतंक मचाया। शहर में कुत्तों ने 15

By Edited By: Updated: Wed, 08 Apr 2015 08:08 PM (IST)
Hero Image

जागरण संवाददाता, शिमला : शहर में बुधवार को लावारिस कुत्तों ने फिर आतंक मचाया। शहर में कुत्तों ने 15 लोगों को काट खाया। कुत्तों के काटने से घायल 11 लोग कसुम्पटी क्षेत्र से और चार शोघी से रिपन अस्पताल पहुंचे हैं। सभी घायलों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं।

कुत्तों ने मंगलवार को कसुम्पटी क्षेत्र 10 लोगों को काटा था। वहीं बुधवार को यहां 11 और लोगों को कुत्तों ने काटा। हांलाकि सुबह नगर निगम की डॉग स्कवायड ने कुत्तों को पकड़ने की मुहिम छेड़ी थी लेकिन सिर्फ एक ही कुत्ता टीम पकड़ पाई है। इसके बाद टीम वापस लौट गई। शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है।

कसुम्पटी की पार्षद कुसुम ठाकुर ने बताया कि निगम को सूचना दी गई थी। एक कुत्ता पकड़ा गया है। लेकिन अभी ऐसे कई कुत्ते हैं जोकि लोगों के लिए आतंक का पर्याय बने हुए हैं। निगम प्रशासन से मांग है कि उन्हें जल्द पकड़ा जाए।

वहीं रिपन अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पीएल गौंटा ने बताया कि बुधवार को कुत्तों के काटने के 15 मामले सामने आए हैं। सभी का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।