Move to Jagran APP

गंगाजल व तुलसी दल से धुल डाला 'बतिस्मा'

By Edited By: Published: Tue, 13 Aug 2013 01:16 AM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2013 01:16 AM (IST)

फतेहपुर कार्यालय: इसाई मिशनरियों द्वारा बतिस्मा कर्म कराकर हिंदुओं को इसाई बनाने के मिशन को उस समय करारा झटका लगा, जब भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने टीसी गांव के दो दर्जन से अधिक बच्चों को गंगा जल व तुलसी दल से पवित्र कर फिर हिंदू बना दिया। साध्वी ने वर्ड विजन संस्था को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य धर्मातरण कर इसाई बनाना है।

loksabha election banner

भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व हमीरपुर की विधायक भाजपाइयों के साथ टीसी गांव पहुंची। यहां पर इसाई मिशनरियों ने बड़ी संख्या में दस से बारह साल के बच्चों को बतिस्मा कर्म कराकर इसाई धर्म से जोड़ दिया था। साध्वी ने गंगा जल व तुलसी से पवित्र कर ऐसे बच्चों को फिर हिंदू बना दिया। उन्होंने कहा कि वर्ड विजन संस्था ग्रामीणों को लालच देकर इसाई बनाने के कार्य में लिप्त है। निश्चित ऐसी संस्थाओं पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए। संस्था पर मुकदमा दर्ज कर प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा तो आंदोलन किया जाएगा। महेंद्र नाथ वाजपेई, मनोज शुक्ल, दिनेश वाजपेई, स्वामी आनंदादास, रामप्रकाश गुप्त, डा. शिवप्रसाद त्रिपाठी, अजय कछवाह, उदय प्रताप सिंह, अखिलेश द्विवेदी, रामचंद्र मिश्र, राकेश मौर्य, ललित मिश्र, कुलदीप द्विवेदी, वेदप्रकाश गुप्त आदि रहे।

मुस्लिमों ने भी इसाई धर्म से नाता तोड़ा

टीसी गांव में मिशनरियों द्वारा इसाई बनाने गए एक दर्जन से अधिक मुस्लिम परिवारों के बच्चे पुन: अपने धर्म में वापस आ गए। इनमें फात्मा, साबरीन, परवीर, चांदनी, गुलनाज आदि शामिल हैं।

कांग्रेस हटाओ का दिया नारा

चौडगरा, अंप्र : लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के मलवां मंडल उत्तरी की बैठक मौहार में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा देश पर दुश्मन हमला कर रहे हैं, केंद्र सरकार निरुत्तर है। उन्होंने कांगेस हटाओ का नारा देकर कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया। प्रदेश की सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा प्रदेश भर के थानों में थानेदार नहीं बल्कि सपा के गुंडे थानेदारी कर रहे हैं। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, करन सिंह पटेल, डा. देवाशीष पटेल, रमाकांत त्रिपाठी, अरबिंद बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी, कुलदीप सिंह भदौरिया, रोहित सिंह, अनिल ंिसह, पंकज शुक्ला, अश्वनी तिवारी, योगेंद्र सिंह, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.