विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एटीएम बदलकर एक लाख 76 हजार की निकासी

By JagranEdited By:
Published: Fri, 02 Jun 2017 05:49 PM (IST)

रमना:रमना हाई स्कूल के निकट के निवासी राजा राम प्रसाद के खाते से गुरुवार को साइबर अपराधियों ने एट

एटीएम बदलकर एक लाख 76 हजार की निकासी
एटीएम बदलकर एक लाख 76 हजार की निकासी

रमना:रमना हाई स्कूल के निकट के निवासी राजा राम प्रसाद के खाते से गुरुवार को साइबर अपराधियों ने एटीएम बदल कर एक लाख छीहत्तर हजार रुपये की निकासी बैंक खाते से कर ली। राशि निकासी की जानकारी मिलने के बाद भुगतभोगी राजाराम प्रसाद ने रमना थाना मे मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक साढ़े ग्यारह बजे राजाराम रमना स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने गया था। उसने एटीएम के माध्यम से छह हजार रुपये की निकासी की। इसी दौरान दो अंजान व्यक्ति एटीएम मे प्रवेश करते हुए कहा कि अपना एसटेटमेंट चेक कर लीजिए की पैसा पूरा है या नहीं। इसी के नाम पर राजा राम से एटीएम लेकर बदल लिया और चलते बने। दोपहर लगभग डेढ़ बजे मोबाइल पर चालीस हजार रुपये की निकासी का मैसेज प्राप्त होने पर भुक्तभोगी को संदेह हुआ। उसने एटीएम देखा तो पाया कि एटीएम बदला हुआ है। इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को देने के बाद पता चला कि हुसैनाबाद बजार शाखा की स्वैप मशीन से चार बार मे चालीस हजार रुपए तथा एटीएम के माध्यम से सोलह हजार कुल एक लाख 76 हजार रुपये की निकासी हो चुकी है।

----------------

-बेचैन है घर वाले, शादी पर संकट

साइबर अपराधियों का शिकार बने राजाराम प्रसाद के खाते से मोटी रकम निकाल लिए जाने के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। राजा राम की बहन की शादी होने वाली है। शादी की तैयारी चल रही है। लेकिन इसी बीच गुरुवार को पैसे निकाल लिए गए। अब शादी कैसे होगी परिजन परेशान हैं।

--------------

-पहले भी हो चुकी है घटना

रमना एसबीआई के एटीएम मे इस प्रकार की कई घटनाएं घट चुकी है। परंतु किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। गुरूवार को एटीएम कार्ड की हेराफेरी करने के बाद एक लाख 76 हजार की निकासी साइबर अपराधियों द्वारा कर लिए जाने की चर्चा रमना में चर्चा गर्म है।

-पक्ष -

भुगतभोगी के एटीएम कार्ड से गुरुवार को हुसैनाबाद बजार शाखा से पैसे की निकासी की गई है। सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

सुरेन्द्र कुमार, शाखा प्रबंधक, एसबीआई रमना।

-पक्ष -

भुगतभोगी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी ¨बदुओं के साथ साथ बैंक कर्मियों तथा बैंक व एटीएम परिसर मे आवाजाही करने वाले सभी लोगों के भूमिकाओं की जांच की जा रही है।

-अजीत भारती, थाना प्रभारी, रमना।