Move to Jagran APP

सपा के 40 स्टार प्रचारक, जेल में बंद आजम खां का नाम भी लिस्ट में; डिंपल यादव-जया बच्चन समेत चार महिलाएं शामिल

सपा ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सपा के 40 स्टार प्रचारकों में जेल में बंद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां का नाम भी शामिल है। सूची में सपा प्रमुख अखिलेश यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल वर्मा के बाद आजम खां को सूची में चौथे स्थान पर जगह दी गई है।

By Anand Mishra Edited By: Aysha Sheikh Published: Fri, 29 Mar 2024 09:29 AM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2024 09:29 AM (IST)
सपा के 40 स्टार प्रचारक, जेल में बंद आजम खां का नाम भी लिस्ट में; डिंपल यादव-जया बच्चन समेत चार महिलाएं शामिल
सपा के 40 स्टार प्रचारक, जेल में बंद आजम खां का नाम भी लिस्ट में

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सपा के 40 स्टार प्रचारकों में जेल में बंद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां का नाम भी शामिल है। सूची में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल वर्मा के बाद आजम खां को सूची में चौथे स्थान पर जगह दी गई है।

loksabha election banner

सांसद डिंपल यादव व राज्यसभा सदस्य जया बच्चन समेत चार महिलाएं स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। सांसद जावेद अली खान, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और सांसद रामजी लाल सुमन के बाद अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव का नाम दसवें नंबर पर है। अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व भी सपा की स्टार प्रचारकों की सूची में प्रमुखता से झलक रहा है।

सपा के स्टार प्रचारकों की सूची

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा
  • राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव
  • राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां
  • राज्यसभा सदस्य जया बच्चन
  • सांसद डिंपल यादव
  • सांसद जावेद अली खान
  • प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
  • राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी
  • विधायक इंद्रजीत सरोज
  • राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति
  • विधायक ओम प्रकाश सिंह
  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजपाल कश्यप
  • राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा
  • विधायक महबूब अली
  • शाहिद मंजूर
  • किरनपाल कश्यप
  • आशू मलिक
  • अतुल प्रधान
  • रामऔतार सैनी
  • उमर अली
  • रफीक अंसारी
  • हाजी नासिर कुरैशी
  • अताउर्रहमान
  • किसान नेता तेजेंद्र सिंह
  • बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाईलाल भारती
  • सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती
  • समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. वी पांडेय
  • सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह
  • महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव
  • समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष जाटव
  • प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप
  • जुगल किशोर वाल्मीकि
  • किसान नेता हरेंद्र ताऊ
  • प्रदेश सचिव विनोद सविता
  • विनय पाल
  • राष्ट्रीय सचिव हाफिज उस्मान
  • पूर्व मंत्री सुधीर पांवर।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.