Move to Jagran APP

गर्मजोशी से किया जागरण रथ का स्वागत

'चलो आज कल बनाते हैं' का संदेश लेकर निकले जागरण रथ का शुक्रवार को राजधानी के विभिन्न इलाकों में पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। छात्रों, अधिवक्ताओं तथा व्यापारियों ने अपने सुझाव भी दिए।

By Edited By: Published: Sat, 13 Oct 2012 09:04 AM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2012 06:49 PM (IST)
गर्मजोशी से किया जागरण रथ का स्वागत

लखनऊ। 'चलो आज कल बनाते हैं' का संदेश लेकर निकले जागरण रथ का शुक्रवार को राजधानी के विभिन्न इलाकों में पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। छात्रों, अधिवक्ताओं तथा व्यापारियों ने अपने सुझाव भी दिए।

loksabha election banner

नारी शिक्षा निकेतन कॉलेज के सामने पहुंचे रथ का अधिवक्ता अशोक दीक्षित, उपदेश पाडे, अभिषेक शुक्ला, रामू वर्मा, सुरेंद्र पाडे, प्रमोद गुप्ता, सर्वेश मिश्र आदि ने स्वागत कर सुझाव दिए। उन्होंने प्रदेश को विकास की राह पर बढ़ाने का संकल्प भी लिया। इसके बाद रथ रकाबगंज स्थित नेहरू क्रास चौराहा पहुंचा। यहा पर यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रथ का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री अमरनाथ, धीरेंद्र अवस्थी, महेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, सतीश मिश्र आदि मौजूद थे। चौक चौराहे पर रथ का स्वागत भाजपा नेता आशुतोष टंडन ने किया। सराफा एसोसिएशन के डॉ. राम कुमार, पूर्व पार्षद विष्णु त्रिपाठी, ओम प्रकाश सहित काफी संख्या में लोगों ने जागरण के अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आइटी चौराहे पर रथ का स्वागत छात्रों ने किया। उन्होंने अपने सुझाव दिए और जागरण की पहल को सराहा। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों ने रथ का स्वागत फूलों से किया। वहीं, ट्रासपोर्ट नगर में क्षेत्रीय परिवहन दफ्तर पर नागरिकों व परिवहन अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी जागरण रथ का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.