अब जरूर टूटेगी तंद्रा..
बलिया। सरोकारों से जुड़े मसले को किसी ने तो गंभीरता से लिया। अब जरूर टूटेगी जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की तंद्रा। चलो आज कल बनाते हैं संकल्प के साथ रविवार को जागरण संदेश रथ के बलिया पहुंचने पर लोगों की कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया रही।
बलिया। सरोकारों से जुड़े मसले को किसी ने तो गंभीरता से लिया। अब जरूर टूटेगी जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की तंद्रा। चलो आज कल बनाते हैं संकल्प के साथ रविवार को जागरण संदेश रथ के बलिया पहुंचने पर लोगों की कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया रही। सभी ने कहा कि जब तक जनप्रतिनिधि विकास का संकल्प नहीं लेंगे, समस्याओं से कतई निजात नहीं मिलने वाली। शासन को विकास के लिए जहा ठोस नीति बनानी होगी वहीं उसके क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने की भी मुकम्मल व्यवस्था करनी होगी। बलिया रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर सुबह रथ के पहुंचते ही लोगों ने जिला व क्षेत्र विशेष की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया व उनके समाधान भी सुझाए। किसी ने क्षतिग्रस्त सड़कों के मसले को उठाया तो कुछ ने शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने को आवश्यक बताया। किसानों ने खाद-बीज व सिंचाई से संबंधित मसले रखे तो प्रबुद्ध वर्ग ने नासूर का रूप ले चुके भ्रष्टाचार से निजात दिलाने की बात कही।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर