भाई बना दरिंदा, किया साथियों के साथ बहन का रेप
शिकारपुर थानातर्गत गाव में रहने वाली एक महिला ने अपने भाई व उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस इसे भाई-बहन के बीच संपत्ति विवाद का मामला बताते हुए दुराचार के आरोपों से साफ इन्कार किया है। गाव जमालपुर निवासी एक युवती की शादी कुछ साल पहले
बुलंदशहर। शिकारपुर थानातर्गत गाव में रहने वाली एक महिला ने अपने भाई व उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस इसे भाई-बहन के बीच संपत्ति विवाद का मामला बताते हुए दुराचार के आरोपों से साफ इन्कार किया है।
गाव जमालपुर निवासी एक युवती की शादी कुछ साल पहले अरनिया क्षेत्र में हुई थी। शराबी पति से अनबन के चलते पिछले दिनों उसका भाई बहन को मायके ले आया था। आरोप है कि करीब एक माह पूर्व भाई ने बहन को गाव के बाहर एक नलकूप के कमरे में बंद कर दिया, इसके बाद तमंचे के बल पर भाई व उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला दो दिनों तक चला, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने स्वयं को अपनी ससुराल के गाव में एक खेत में पड़ा पाया।
इस संबंध में एसओ शिकारपुर जवाहरलाल यादव का कहना है कि भाई-बहन के बीच संपत्ति विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। बहन ने करीब एक माह पूर्व मारपीट की तहरीर दी थी, जिसकी जाच की जा रही है। दुराचार का आरोप निराधार है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर