जन जन तक पहुंचा जागरण रथ का संदेश
दैनिक जागरण के फोरम का रथ गुरुवार को पूर्वाह्न जनपद में निकला। रथ लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहा। रथ के संदेश को लोगों ने आत्मसात भी किया। जागरण रथ को ध्वज दिखाकर अपर जिलाधिकारी शिवेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी हेमंत कुमार व उप जिलाधिकारी अंबरीश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से रवाना किया।
कानपुर। दैनिक जागरण के फोरम का रथ गुरुवार को पूर्वाह्न जनपद में निकला। रथ लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहा। रथ के संदेश को लोगों ने आत्मसात भी किया।
जागरण रथ को ध्वज दिखाकर अपर जिलाधिकारी शिवेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी हेमंत कुमार व उप जिलाधिकारी अंबरीश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से रवाना किया। लखनऊ से होकर यहा आए रथ ने भ्रमण कर जनमानस में विकल्प के लिए एकजुटता की अलख जगा अपने गौरवशाली उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय स्तरीय महत्ता का भी अहसास कराया। इस मौके पर व्यवसाई विशाल सिंह, हरि ओम सिंह, ब्लाक प्रमुख हनुमान चौधरी, शरीफ खा, विष्णु अग्रवाल आदि थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर