Move to Jagran APP

समुचित विकास से बनेगा अंतरराष्ट्रीय शहर

विश्व विख्यात ताजमहल का यह शहर आज भी विकास के लिए तरस रहा है। यदि यहा का समुचित विकास किया जाए और उसकी योजना बद्ध तरीके से प्लानिंग की जाए तो पर्यटन उद्योग और कला संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। आगरा के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है कि दिल्ली और आगरा में अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाये। कुछ उड़ानें सी

By Edited By: Published: Wed, 26 Sep 2012 03:16 PM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2012 01:45 PM (IST)
समुचित विकास से बनेगा अंतरराष्ट्रीय शहर

आगरा। विश्व विख्यात ताजमहल का यह शहर आज भी विकास के लिए तरस रहा है। यदि यहा का समुचित विकास किया जाए और उसकी योजना बद्ध तरीके से प्लानिंग की जाए तो पर्यटन उद्योग और कला संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

loksabha election banner

आगरा के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है कि दिल्ली और आगरा में अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाये। कुछ उड़ानें सीधे आगरा आयेंगी तो आगरा के पर्यटन को काफी लाभ मिलेगा।

भारतीय स्तर पर आगरा काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यहा तीन विश्वदाय स्मारकों के अलावा कई टूरिस्ट पाइंट है। बटेश्वर, सूरकुटी जैसे आध्यात्मिक स्थल भी यहा हैं। मथुरा और वृंदावन जैसे तीर्थ स्थल भी हैं। इसके बावजूद हम पर्यटकों को एक रात भी नहीं रोक पा रहे है। वहीं राजस्थान के पर्यटन विभाग केवल किलों को ही बेच रहा है। वहा पर्यटक कई-कई दिन तक रुकता है। आगरा शहर की कला और संस्कृति को संरक्षित करने के प्रयास भी करने चाहिए।

नारायनदत्त तिवारी के मुख्यमंत्री काल में प्लानिंग की गयी थी कि आगरा को आइटी का हब बनाया जाए। लेकिन इस पर आज तक कोई नीतिगत बात नहीं हुई। यदि इस पर प्रयास किया जाते तो यह शहर काफी उन्नत हो सकता था। शहर में पेयजल की गुणवत्ता को ध्यान में रखा जाये। इसकी अधिक से अधिक आपूर्ति की जाए, ताकि शहर के लोग प्यासे नहीं रहें। इसके लिए चाहे बैराज बनाया जाये अथवा गंगाजल परियोजना से जोड़ा जाए।

आगरा मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली प्रातों से सीधा जुड़ा हुआ है। जिससे ट्रैफिक का मूवमेंट बहुत अधिक होता है। इसलिए गढ्डा मुक्त सड़कें बनायी जाएं।

चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा की जानी चाहिए। शहर में योग्य चिकित्सकों के बावजूद सरकारी अस्पतालों में मरीज नहीं पहुंच रहे। मरीजों की संख्या कम होने से मेडिकल कॉलेज में एमएस और एमडी करने वालों को विधिवत गाइडेंस नहीं मिल पा रही है। आगरा की शिक्षा का गौरवशाली इतिहास रहा है, मगर अब विश्व विद्यालय की ओवरहॉलिंग की जरूरत है। जिसमें तमाम अव्यवस्थाएं हैं। गौरवशाली इतिहास को वापस पाने के लिए यह सबसे जरुरी हो गया है कि शिक्षा पर कोई ठोस रणनीति बनें।

[डॉ.अरविंद मिश्रा, राज्यपाल के विधि सलाहकार]

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.