Move to Jagran APP

दुनिया की सबसे पुरानी कार होगी नीलाम

दुनिया की सबसे पुरानी कार की अगले महीने नीलामी होने वाली है। उम्मीद की जा रही है 16 लाख डॉलर [7.9 करोड़ रुपये] में इसकी नीलामी होगी। 127 साल पुरानी इस कार की लंबाई नौ फीट और वजन 953 किलोग्राम है। यह अब भी रफ्तार से दौड़ती है। इसकी अधिकतम गति 38 मील प्रति घंटा है।

By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2011 07:52 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2011 02:30 AM (IST)
दुनिया की सबसे पुरानी कार होगी नीलाम

लंदन। दुनिया की सबसे पुरानी कार की अगले महीने नीलामी होने वाली है। उम्मीद की जा रही है 16 लाख डॉलर [7.9 करोड़ रुपये] में इसकी नीलामी होगी। 127 साल पुरानी इस कार की लंबाई नौ फीट और वजन 953 किलोग्राम है। यह अब भी रफ्तार से दौड़ती है। इसकी अधिकतम गति 38 मील प्रति घंटा है।

loksabha election banner

भाप-इंजन से चलने वाली इस कार को 1881 में फ्रांस में लाइसेंस दिया गया था। इस कार के 12 साल बाद हेनरी फोर्ड ने अपनी पहली कार बनाई थी। पर्याप्त भाप पैदा कर इस कार को चलाने के लिए 45 मिनट का समय लगता है।

इस एतिहासिक कार का कोई एक मालिक नहीं रहा। 'ला मा‌र्क्वीस' नाम की यह कार 1906 तक फ्रांस के काउंट डी डियोन के पास थी। उन्होंने इसे फ्रंास के आर्मी ऑफिसर हेनरी डोरिअल को बेचा ता। हेनरी 81 वर्षो तक इसके मालिक रहे, लेकिन 1914 के विश्वयुद्ध के दौरान इसमें खराबी आने की वजह से इसे चला नहीं सके। 1987 में ब्रिटिश वेटरन कार क्लब के सदस्य टिम मुरे ने इसे खरीदने के बाद ठीक किया। जिसके बाद इस कार ने कई कार प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.