Move to Jagran APP

इलाहाबाद से कई बार मिला संसद को नेतृत्व

देश की संसद को इलाहाबाद ने कई बार नेतृत्व दिया। यहां के सांसदो की आवाज आजादी के बाद से अब तक पूरे देश मे सुनी जाती रही है। देश के तीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री व विश्र्वनाथ प्रताप सिंह यही से जीत कर संसद मे पहुंचे थे।

By Edited By: Published: Sat, 12 May 2012 02:08 PM (IST)Updated: Sat, 12 May 2012 02:16 PM (IST)
इलाहाबाद से कई बार मिला संसद को नेतृत्व

इलाहाबाद। देश की संसद को इलाहाबाद ने कई बार नेतृत्व दिया। यहां के सांसदों की आवाज आजादी के बाद से अब तक पूरे देश में सुनी जाती रही है। देश के तीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री व विश्वनाथ प्रताप सिंह यहीं से जीत कर संसद में पहुंचे थे। हेमवती नंदन बहुगुणा एवं डा.मुरली मनोहर जोशी भी इलाहाबाद सीट से जीतकर राष्ट्रीय नेता बने हैं। डा.जोशी आज भी राष्ट्रीय नेताओं की प्रथम पंक्ति में शामिल हैं। सिनेमा जगत के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन भी यहीं से लोकसभा में पहुंचे थे।

loksabha election banner

संसद के हीरक जयंती में इलाहाबाद का प्रमुख स्थान है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू इलाहाबाद की फूलपुर सीट से चुने गए थे। आजादी के बाद 1952 में लोकसभा का पहला चुनाव हुआ। तब इलाहाबाद-फूलपुर संयुक्त संसदीय क्षेत्र था, इसमें एक व्यक्ति ने एक दलित व एक सामान्य प्रत्याशी को वोट डाला था। इसमें कांग्रेस से जवाहर लाल नेहरू व मसूरियदीन वजयी हुए दूसरे नंबर पर प्रभुदत्त ब्रह्माचारी थे। जीत के बाद जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 1957 व 62 में जवाहरलाल नेहरू पुन: विजयी हुए, 1964 में जवाहर लाल के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित कांग्रेस से जीतीं। सन 1967 में विजयलक्ष्मी पुन: जीतीं, दो साल बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और 69 के उपचुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से जनेश्वर मिश्र जीते। वहीं 1971 में कांग्रेस के वीपी सिंह विजयी हुए, जबकि 1977 में जनता पार्टी की कमला बहुगुणा जीतीं। 1980 में लोकदल से वीपी सिंह विजयी हुए। जबकि 84 में रामपूजन पटेल कांग्रेस से जीते, फिर 89 व 91 में रामपूजन जनता दल से जीते। सन 1996 व 98 में सपा के जंगबहादुर पटेल संसद पहुंचे। वहीं 1999 में सपा के धर्मराज पटेल सांसद बने, 2004 में सपा के अतीक अहमद एवं 2009 में बसपा के कपिल मुनि करवरिया सांसद चुने गए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.