यूपी में पांचवें चरण के लिए अधिसूचना जारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए अधिसूचना शनिवार को जारी हो गई।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए अधिसूचना शनिवार को जारी हो गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में होने वाले चुनाव के पाचवें चरण की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही इस दौर के चुनाव के लिए नामाकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
पाचवें चरण के चुनाव में प्रदेश के फिरोजाबाद, काशीराम नगर, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रमाबाई नगर, कानपुर, जालौन, झासी, ललितपुर, हमीरपुर तथा महोबा जिलों की 49 विधानसभा सीटों के लिए आगामी 23 फरवरी को मतदान होगा।
इस चरण के मतदान के लिए 11745 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे जिन पर 18459 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें इस्तेमाल की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस चरण के चुनाव में एक करोड़ 53 लाख 86 हजार 187 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे जिनमें 85 लाख आठ हजार 626 पुरुष, 68 लाख 77 हजार 214 महिला तथा 347 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।
पाचवें चरण के लिए नामाकन चार फरवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे जिनकी जाच छह फरवरी को होगी। नामाकन वापसी की आखिरी तारीख आठ फरवरी होगी। मतदान 23 फरवरी होगा और मतों की गिनती छह मार्च को की जाएगी।
इस चरण में समाजवादी पार्टी [सपा] तथा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के गढ़ कहे जाने वाले इलाके में चुनाव होंगे। इस दौर के चुनाव में प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शिवपाल सिंह यादव तथा भाजपा की उमा भारती समेत कई सियासी हस्तियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर