झटका: वाल्श का हॉकी कोच पद से इस्तीफा
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच टेरी वाल्श ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) से 'वेतन विवाद' के कारण मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को चकित कर दिया। उनके मार्गदर्शन में लगभग तीन हफ्ते पहले ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। खुद स्ट
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच टेरी वाल्श ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) से 'वेतन विवाद' के कारण मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को चकित कर दिया। उनके मार्गदर्शन में लगभग तीन हफ्ते पहले ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था।
खुद स्टार ओलंपियन रहे 60 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि उन्हें देश में खेल नौकरशाही के फैसले करने की शैली से सामंजस्य बिठाने में दिक्कत आ रही है। उनका अनुबंध 2016 रियो ओलंपिक तक था। वाल्श ने 19 अक्टूबर को साइ महानिदेशक जिजि थॉमसन को भेजे पत्र में कहा, 'मैं भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देता हूं जो मेरे अनुबंध की शर्तो या संबंधित पक्षों की सहमति से प्रभावी होगा।' वाल्श के मार्गदर्शन में ही भारतीय हॉकी टीम ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था।
हालांकि यह पता चला है कि वाल्श और कुछ अन्य सहायक स्टाफ को उनके वेतन पर टीडीएस काटे जाने को लेकर सरकार से कुछ समस्या थी। वाल्श ने अपने इस्तीफे में यह भी कहा कि वह अपने पद पर नहीं बने रहना चाहते, क्योंकि उन्हें टीम के साथ लगातार यात्रा करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि नौकरशाही की इन सीमाओं में पेशेवर तौर पर काम नहीं कर पाने की मेरी मुश्किल के अलावा मैं ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार से लगातार इतने अधिक समय तक दूर नहीं रहना चाहता। मेरी मौजूदा प्रतिबद्धता मेरे निजी जीवन पर काफी तनाव डाल रही है। हालांकि राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप मौका दिए जाने के लिए साइ को धन्यवाद दिया।