महिला पहलवान साक्षी ने अनोखे अंदाज में बताई शादी की तारीख
महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपनी शादी की तारीख प्रशंसकों को अनोखे अंदाज में बताई।
By Sanjay SavernEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 08:16 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 08:24 PM (IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपनी शादी की तारीख प्रशंसकों को अनोखे अंदाज में बताई। साक्षी अपने बॉयफ्रेंड और अंतरराष्ट्रीय पहलवान सत्यव्रत कादियान से 2 अप्रैल को विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं।
साक्षी ने सोशल साइट पर सत्यव्रत के साथ एक फोटो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने हाथ में स्लेट थामी हुई है। इस पर उन्होंने 'सेव द डेट 02/04/2017' लिखकर अपनी शादी की तारीख बताई।
गौरतलब है कि पिछले साल 16 अक्टूबर को साक्षी और सत्यव्रत की सगाई हुई थी। अब 2 अप्रैल को रोहतक में दोनों की शादी होगी। विवाह समारोह को यादगार बनाने के लिए साक्षी और उनके परिवार के सदस्य कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसका अंदाजा साक्षी के लिए बनवाई जा रही विशेष ड्रेस से लगाया जा सकता है जो अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर सब्यासांची दिल्ली में तैयार कर रहे हैं।
पहलवान सत्यवान ही सत्यव्रत तथा साक्षी के गुर हैं। सत्यवान के अखाड़े में ही साक्षी और सत्यव्रत पहली बार एक-दूसरे से मिले और दोनों के बीच प्यार हुआ। दोनों के परिवार एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें