विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रो कबड्डी लीग चैंपियन टीम को इस बार मिलेंगे 3 करोड़ रुपए का इनाम

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 15 Jul 2017 07:23 PM (IST)

हैदराबाद में 28 जुलाई से शुरू हो रहे पांचवें सत्र में प्रो कबड्डी टूर्नामेंट के विजेता को इस बार तीन करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।

प्रो कबड्डी लीग चैंपियन टीम को इस बार मिलेंगे 3 करोड़ रुपए का इनाम
प्रो कबड्डी लीग चैंपियन टीम को इस बार मिलेंगे 3 करोड़ रुपए का इनाम

नई दिल्ली। हैदराबाद में 28 जुलाई से शुरू हो रहे पांचवें सत्र में प्रो कबड्डी टूर्नामेंट के विजेता को इस बार तीन करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। इस सत्र के लिए कुल इनामी राशि में दोगुने से अधिक इजाफा किया गया है। इस सत्र में 12 टीमें 138 मैचों में हिस्सा लेंगी। 

 

उपविजेता टीम को एक करोड़ 80 लाख रुपए और तीसरे स्थान की टीम को एक करोड़ 20 लाख रुपए मिलेंगे। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मिलने वाली राशि में भी बड़ा इजाफा करते हुए इसे 15 लाख रुपए कर दिया गया है। पहले दिन हैदराबाद में तेलुगु टाइंटस की टीम पदार्पण कर रहे तमिल थलाइवास से भिड़ेगी। 

 

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें