विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैडमिंटन: पी वी सिंधु ने रचा इतिहास, करियर की सर्वोच्च रैंकिंग की हासिल

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Thu, 06 Apr 2017 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 07 Apr 2017 11:51 AM (IST)

भारतीय महिला खिलाड़ी पी.वी.सिंधु ने अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल कर ली है। सिंधू विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की वैश्विक रैकिंग में दूसरे स्थान पर आ गई हैं।

बैडमिंटन: पी वी सिंधु ने रचा इतिहास, करियर की सर्वोच्च रैंकिंग की हासिल
बैडमिंटन: पी वी सिंधु ने रचा इतिहास, करियर की सर्वोच्च रैंकिंग की हासिल

नई दिल्ली, जेएनएन। रियो ओलिम्पक-2016 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी पी.वी.सिंधु ने अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल कर ली है। वह गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की वैश्विक रैकिंग में दूसरे स्थान पर आ गई हैं।

सिंधु ने हाल ही में स्पेन की कैरोलिना मारिन को इंडिया ओपन के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। मारिन ने ही सिंधु को रियो में हराकर स्वर्ण से महरूम किया था।

सिंधु ने रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाई है। उन्होंने जापान की अकाने यामुगाची को पीछे छोड़ा है। वह इसके साथ भी शीर्ष पांच में आने वाली दूसरी भारतीय महिला बन गई हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मलेशिया ओपन के पहले दौर में ही हार कर बाहर होने वाली सायना को रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह अब नौवें स्थान पर आ गई हैं। शीर्ष स्थान पर चीनी ताइपे की ताई जु यिंग हैं। रियो ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता मारिन तीसरे स्थान पर हैं।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुरुष रैंकिंग में भारत के अजय जयराम 20वें स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने गुरुवार को ही डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को मात देते हुए मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।