आइओए चुनाव में रणधीर के समर्थन में उतरे ओलंपियन
राजीव गाधी खेल रत्न से पुरस्कृत हॉकी दिग्गज धनराज पिल्ले सहित अनेक ओलंपिक खिलाड़ियों ने भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) के अध्यक्ष पद के लिए रणधीर सिंह का पुरजोर समर्थन किया है। आइओए के अध्यक्ष पद के लिए रणधीर सिंह की टक्कर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला से है।
नई दिल्ली। राजीव गाधी खेल रत्न से पुरस्कृत हॉकी दिग्गज धनराज पिल्ले सहित अनेक ओलंपिक खिलाड़ियों ने भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) के अध्यक्ष पद के लिए रणधीर सिंह का पुरजोर समर्थन किया है। आइओए के अध्यक्ष पद के लिए रणधीर सिंह की टक्कर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला से है।
ओलंपिक खिलाड़ियों ने अपने एक साझा बयान में कहा, 'हम ओलंपिक खिलाड़ी रणधीर सिंह का समर्थन करते हैं क्योंकि वे खुद ओलंपियन होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) में एक जाना माना भारतीय चेहरा हैं। इसके साथ ही वे एशिया ओलंपिक परिषद से भी जुड़े हुए हैं।' रणधीर इस समय आइओए में महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव 25 नवंबर को होने हैं।
ओलंपियनों ने सभी राज्यों के ओलंपिक खेल संघों से अनुरोध किया है कि वे रणधीर सिंह को पूरा समर्थन दें। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए रणधीर सिंह की टक्कर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला से है। बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में धनराज के अलावा वी भास्करन, मव्रेन फर्नाडीज, मुहम्मद शाहिद, जे कारवाल्हो, एमपी सिंह, गुरबक्श सिंह ग्रेवाल, बलबीर सिंह ग्रेवाल, कुलवंत अरोडा, बलदेव सिंह, प्रभजोज सिंह, देवेश चौहान, गेविन फरेरा, अर्जुन हलप्पा, विनीत कुमार, हरेंद्र सिंह, रोमियो जेम्स, एड्रियन डिसूजा, समीर दाद ड्रारेल डिसूजा और इकबाल सिंह ग्रेवाल शामिल हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर