सोढी को राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में जगह नहीं
नई दिल्ली। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रोंजन सोढी राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। जबकि ओलंपियन अभिनव बिंद्रा 30 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे। लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता सेना के विजय कुमार भी इन खेलों में अपना जौहर दिखाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन (एनआरए
नई दिल्ली। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रोंजन सोढी राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। जबकि ओलंपियन अभिनव बिंद्रा 30 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे। लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता सेना के विजय कुमार भी इन खेलों में अपना जौहर दिखाएंगे।
भारतीय राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन (एनआरएआइ) की चयन समिति ने शनिवार को शॉटगन स्पर्धा के लिए दस सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारतीय निशानेबाज इन खेलों की छह स्पर्धाओं में निशाना साधेंगे। राइफल और पिस्टल टीम का चयन पिछले माह ही कर लिया गया था। राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से तीन अगस्त तक ग्लास्गो में होंगे। शॉटगन टीम का चयन इस माह के शुरू में अलमाटी में हुए आइएसएसएफ शॉटगन विश्वकप के अंकों के आधार पर किया गया है।
एनआरएआइ ने यहां जारी एक बयान में कहा कि 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में डबल्स मुकाबले नहीं होंगे। इसके चलते हमारे पदकों में 2010 की अपेक्षा काफी कमी आएगी। दिल्ली में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने 14 स्वर्ण, 11 रजत और पांच कांस्य सहित कुल 30 पदक जीते थे। भारत खिलाड़ियों ने कुल 101 पदक जीते थे।
टीम : पुरुष : 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन : संजीव राजपूत, गगन नारंग। 50 मीटर राइफल प्रोन : गगन नारंग, जयदीप कर्माकर। 10 मीटर राइफल : अभिनव बिंद्रा, रवि कुमार। 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल : विजय कुमार, हरप्रीत सिंह। 50 मीटर पिस्टल : जीतू राय, गुरपाल सिंह। 10 मीटर पिस्टल : पीएन प्रकाश, ओम प्रकाश। ट्रैप : मानवजीत सिंह संधू, मनशेर सिंह। डबल ट्रैप : मुहम्मद असब, अंकुर मित्तल। स्कीट : मैराज अहमद खान व बाबा पीएस बेदी।
महिला टीम : 50 मीटर थ्री राइफल पोजीशन : लज्जा गोस्वामी, एलिजाबेथ, सुसन कोशी। 50 मीटर राइफल प्रोन : लज्जा गोस्वामी, मीना कुमारी। 10 मीटर राइफल : आयोनिका पॉल, अपूर्वी चंदेला। 25 मीटर पिस्टल : राही सरनोबत, अनीसा सैयद। 10 मीटर पिस्टल : हिना सिद्धू, मलाइका गोयल। ट्रैप : श्रेयसी सिंह, सीमा तोमर। डबल ट्रैप : श्रेयसी सिंह व वर्षा वर्मन। स्कीट : आरती सिंह राव।