आइओए का चुनाव नहीं लड़ेंगे कलमाड़ी
पद छोड़ने का दबाव झेल रहे भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) के दागी अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने कहा कि वह इसकेआगामी चुनावों में पुन:नामाकन के लिए कोशिश नहीं करेंगे। उन्होंने साथ ही खेल प्रशासन से संन्यास लेने के संकेत दिए। कलमाड़ी ने 16 बरस तक आइओए प्रमुख रहने के बाद कहा कि वह खेल नेतृत्वकर्ताओं की नई पीढ़ी के लिए
नई दिल्ली। पद छोड़ने का दबाव झेल रहे भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) के दागी अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने कहा कि वह इसकेआगामी चुनावों में पुन:नामाकन के लिए कोशिश नहीं करेंगे। उन्होंने साथ ही खेल प्रशासन से संन्यास लेने के संकेत दिए।
कलमाड़ी ने 16 बरस तक आइओए प्रमुख रहने के बाद कहा कि वह खेल नेतृत्वकर्ताओं की नई पीढ़ी के लिए रास्ता बनाएंगे। राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर रिहा किए गए कलमाड़ी ने कहा कि वह 25 नवंबर को होने वाले आइओए के चुनाव में पुन: नामाकन की कोशिश नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा, 'मैंने पिछले चार कार्यकाल से आइओए अध्यक्ष के रूप में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से भारतीय खेलों की सेवा की है और अब नई पीढ़ी के खेल नेतृत्वकर्ताओं के लिए रास्ता बनाने का फैसला किया है। मैं अब सारा ध्यान अपने चुनाव क्षेत्र पुणे और अपने परिवार पर लगाऊंगा। मैं सभी खेल महासंघों और खेल पेशेवरों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरे नेतृत्व पर भरोसा जताया। मुझे उम्मीद है कि भारतीय खेल नई ऊंचाइओं को छुएंगे और जल्द ही वह खेलों की महाशक्ति बनेगा।'
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर