जीव की दमदार वापसी, संयुक्त 11वें स्थान पर
चोट के कारण मैदान से दूर चल रहे भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने यहां चल रहे एशिया पैसेफिक पेनासोनिक ओपेन में दमदार वापसी की। जीव ने शुरुआती दौर में चार अंडर 67 का स्कोर बनाते हुए संयुक्त 11वां स्थान हासिल किया।
ह्यंोगो (जापान)। चोट के कारण मैदान से दूर चल रहे भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने यहां चल रहे एशिया पैसेफिक पेनासोनिक ओपेन में दमदार वापसी की। जीव ने शुरुआती दौर में चार अंडर 67 का स्कोर बनाते हुए संयुक्त 11वां स्थान हासिल किया।
भारत के ही शिव कपूर ने भी पहले दौर में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 67 का कार्ड खेला। दोनों भारतीय खिलाड़ी शीर्ष स्कोरर रहे जापान के युता इकेदा से पांच शॉट पीछे चल रहे हैं। इकेदा ने नौ अंडर 62 का स्कोर बनाया। पहले दौर के बाद अन्य भारतीय गोल्फरों में चिराग कुमार (69) संयुक्त 41वें स्थान पर चल रहे हैं, जबकि अंगद चीमा, ज्योति रंधावा और अनिरबान लाहिड़ी 72 का स्कोर बनाकर संयुक्त 80वें नंबर पर रहे। वहीं भारत के गगनजीत भुल्लर (74), एसएसपी चौरसिया (74), दिग्विजय सिंह (75) और हिम्मत राय (75) पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है। भुल्लर और चौरसिया संयुक्त रूप से 110वें, राय और सिंह संयुक्त 120वें नंबर पर हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर