भारतीय महिला रग्बी टीम ने किया कमाल, एशियाई चैंपियनशिप में रजत जीता
टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया, फिलिपींस, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, भारत और मेजबान लाओस समेत एशिया के कुल सात देश भाग ले रहे हैं।
नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम ने लाओस के वियंतियाने में चल रही एशियाई रग्बी सेवंस ट्रॉफी में रजत पदक हासिल किया।
भारतीय टीम रग्बी को बढ़ावा देने के लिए निर्मित सरकारी निकाय, भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन (आइआरएफयू) के निर्देशन में यहां प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची थी। इसमें दक्षिण कोरिया, फिलिपींस, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, भारत और मेजबान लाओस समेत एशिया के कुल सात देश भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट में राउंड रॉबिन के आधार पर खेल हुआ।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पहले दिन भारत ने लाओ को 22-7 से, फिलिपींस को 12-5 से, नेपाल को 43-0 से और मलेशिया को 26-12 से हराया। दूसरे दिन उसने पाकिस्तान को 5-0 से हराया, जबकि दक्षिण कोरिया ने उसे 29-0 से मात दी।