विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशियन गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे भारतीय खिलाड़ी: राजनाथ

By Edited By:
Published: Sat, 27 Sep 2014 11:29 AM (IST)

इंचियोन में हो रहे एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इंचियोन में हो रहे एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विट किया है कि तीरंदाजी स्पर्धा में भारतीय पुरुष टीम के खिलाड़ी द्वारा मेजबान देश को हराकर गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है।

साथ ही उन्होंने अन्य खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए ट्विट करके कहा है कि तीरंदाजी टीम से प्रेरणा लेते हुए अन्य खिलाड़ी भी एशियन गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि कम्पाउंड तीरंदाजी के टीम वर्ग में यह भारत का दूसरा पदक है, इससे पहले महिला टीम ने कांस्य पदक जीता था। यह इन एशियाई खेलों में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है।

भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने मेडल पक्का किया

भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने कम्पाउंड वर्ग में जीता स्वर्ण