विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुंदर सिंह गुर्जर का विश्व पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 15 Jul 2017 09:00 PM (IST)

सुंदर सिंह गुर्जर ने 2017 आइपीसी पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

सुंदर सिंह गुर्जर का विश्व पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक
सुंदर सिंह गुर्जर का विश्व पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक

लंदन, प्रेट्र। भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर ने 2017 आइपीसी पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। 

पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झांझरिया की गैरमौजूदगी में सुंदर ने 60.36 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सोने का तमगा हासिल करते हुए भारत को पहला पदक दिलाया। सुंदर रियो 2016 में तकनीकी कारणों से अयोग्य घोषित हो गए थे। स्पर्धा के बाद सुंदर ने कहा, 'रियो के बाद मैं काफी निराश था, क्योंकि मैंने कड़ी मेहनत की थी। इसके बाद मेरा मनोबल गिर गया था, लेकिन चैंपियनशिप में इस तरह की वापसी से मैं काफी खुश हूं। मैंने विश्व चैंपियनशिप के लिए भी कड़ी मेहनत की थी, लेकिन उतनी नहीं जितनी मैंने रियो के लिए की थी। इस पदक से मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। मैं अगले साल होने वाले एशियन गेम्स में भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।

भाला फेंक एफ 48 स्पर्धा में 18 साल के रिंकू ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया। रोहतक का यह खिलाड़ी रियो में पांचवें स्थान पर रहा था, लेकिन यहां उन्होंने पैरालंपिक के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार करते हुए 55.12 मीटर के साथ चौथा स्थान हासिल किया और मामूली अंतर से भारत के लिए एक और पदक जीतने से चूक गया। पुरुष एफ 57 गोला फेंक स्पर्धा में वीरेंद्र धनखड़ ने 13.62 मीटर के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

 

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें