विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विंबलडन: प्री- क्वार्टर फाइनल में पहुंची मुगुरूजा, अब कर्बर से होगा सामना

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sun, 09 Jul 2017 12:04 PM (IST)

क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए अब 15वीं वरीय मुगुरूजा का सामना दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर से होगा।

विंबलडन: प्री- क्वार्टर फाइनल में पहुंची मुगुरूजा, अब कर्बर से होगा सामना
विंबलडन: प्री- क्वार्टर फाइनल में पहुंची मुगुरूजा, अब कर्बर से होगा सामना

लंदन, रायटर : स्पेनिश टेनिस स्टार और 2015 की उपविजेता गर्बाने मुगुरूजा ने अपना सफर जारी रखते हुए शनिवार को विंबलडन के अंतिम 16 का टिकट कटा लिया। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए अब 15वीं वरीय मुगुरूजा का सामना दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर से होगा।

पिछले साल की फ्रेंच ओपन चैंपियन मुगुरूजा ने तीसरे दौर में रोमानिया की सोराना सिस्र्टी को एक घंटे दस मिनट में 6-2, 6-2 से पराजित किया। वहीं जर्मनी की कर्बर ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए अमेरिका की शेल्बी रोजर्स को 4-6, 7-6, 6-4 से बाहर का रास्ता दिखाया। पोलैंड की एगिएस्का रदवांस्का ने स्विट्जरलैंड की टिमिया बसिंस्की को 3-6, 6-4, 6-1 से मात दी। अगले दौर में रदवांस्का की भिड़ंत रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा से होगी, जिन्होंने स्लोवानिया की पोलोना हकरेग को 6-4, 6-0 हराया।

अन्य मैचों में डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी ने एस्टोनिया की एनेट कोंतावित को 3-6, 7-6, 6-2 से, स्लोवाकिया की मागदालेना रेबेरिकोवा ने यूक्रेन की लेसिया सुरेंको को 6-2, 6-1 से, क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक ने कजाखस्तान की जरीना दियास को 7-6, 6-1 से और अमेरिका की कोको वेंडवेघ ने हमवतन एलिसन रिस्के को 6-2, 6-4 से पराजित किया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।