विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रो रेसलिंग लीग: साक्षी के सुल्तांस को मिली जीत, यूपी दंगल को किया पस्त

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Mon, 16 Jan 2017 10:42 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 04:10 PM (IST)

दिल्ली सुल्तांस की टीम ने यूपी दंगल को 4-3 से हराकर प्रो कुश्ती लीग के सीजन 2 में अपनी पहली जीत दर्ज की।

प्रो रेसलिंग लीग: साक्षी के सुल्तांस को मिली जीत, यूपी दंगल को किया पस्त
प्रो रेसलिंग लीग: साक्षी के सुल्तांस को मिली जीत, यूपी दंगल को किया पस्त

नई दिल्ली, जेएनएन। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली दिल्ली सुल्तांस की सबसे भरोसेमंद पहलवान साक्षी मलिक रविवार को (पीडब्ल्यूएल) के दूसरे सत्र में अपना मुकाबला जीतने में सफल रहीं और उनके साथ ही टीम को भी टूर्नामेंट में सांत्वना जीत हासिल हुई।

दिल्ली सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है और उसने यूपी दंगल को 4-3 से हराकर इस सत्र में पहली जीत दर्ज की। यूपी दंगल भी अंतिम चार से बाहर है और वह एक भी मैच नहीं जीत पाया। भले ही इस मुकाबले में सबकी नजरें साक्षी पर टिकी थीं, लेकिन दिल्ली को जीत उसके विदेशी पहलवान डेविड तलशद्जे ने दिलाई।

एक समय स्कोर 3-3 से बराबर था और निर्णायक मैच डेविड ने जीता। डेविड तलशद्जे ने पुरुषों के 70 किग्रा में यूपी दंगल के भारतीय पहलवान अमित धनखड़ को कड़े मुकाबले में 8-6 से हराया। दिल्ली के प्रवीण राणा ने पुरुषों के 74 किग्रा में यूपी के तारिएल को 12-7 से हराकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दंगल की बबीता कुमारी ने महिलाओं के 53 किग्रा में संगीता फोगाट को मात देकर टीम की वापसी कराई। यूपी दंगल के आंद्रेय क्वीयत्कोव्स्की ने पुरुषों के 65 किग्रा में दिल्ली के सुरजीत ग्रेवाल को 16-0 से परास्त कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

महिलाओं के 48 किग्रा मुकाबले में दिल्ली की मारिया स्टैड्निक ने इलित्सा यान्कोवा को 11-1 से शिकस्त देकर मैच का स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद साक्षी मलिक ने महिलाओं की 58 किग्रा में यूपी दंगल की मनीषा को 12-0 से मात देकर अपनी टीम को 3-2 से आगे कर दिया। फिर अमित कुमार दहिया ने पुरुषों के 57 किग्रा में दिल्ली के बेखबायर एरेनबाट को 3-1 से हराकर फिर टीम को 3-3 से बराबरी दिलाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।