Sambhal News: मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना, सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने की दुआ
Pray for Mulayam Singhs health सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने अपने निवास दीपा सराय में मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलायम सिंह के लिए दुआ करते हुए कहा कि जल्द मुलायम सिंह यादव स्वस्थ होंगे
संभल, जागरण संवाददाता। Pray for Mulayam Singh's health: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जल्द ठीक होने की दुआ संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने मांगी। दीपा सराय स्थित आवास पर सांसद ने अपने समर्थकों के साथ दुआ मांगी। कहा कि अल्लाह उन्हें जल्द से जल्द ठीक करें। सांसद ने बताया कि अभी वह गंभीर स्थिति में वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं।
सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने अपने निवास दीपा सराय में मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलायम सिंह के लिए दुआ करते हुए कहा कि जल्द से जल्द मुलायम सिंह यादव स्वस्थ होंगे। वह एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने कभी हिंदू मुस्लिम को आपस में बांटने का काम नहीं किया। उन्होंने हमेशा सभी के हित के लिए काम किया है।
सांसद ने कहा कि उनकी सरपरस्ती समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व अखिलेश यादव के लिए बहुत जरूरी है। जिससे अखिलेश यादव व उसके कार्यकर्ताओं का मुस्तकबिल अच्छा हो सके। कहा कि मुलायम सिंह हिंदुस्तान के एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने कभी हिंदू-मुस्लिम का नारा नहीं दिया। मुलायम सिंह को अल्लाह सलामत रखे। मैं अल्लाह से दुआ करता हूं उन्हें लंबी उम्र कर दें। ताकि वह समाजवादी पार्टी की सरपरस्ती करते रहें।